independence day 2024 क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में मनाया स्वतंत्रता दिवस

Independence Day 2024: रोहित शर्मा से लेकर हार्दिक पांड्या तक, भारतीय क्रिकेट स्टार्स ने कुछ इस अंदाज में मनाया स्वतंत्रता दिवस

भारत गुरुवार, 15 अगस्त 2024 को अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।

Team India (Photo Source: Getty Images)
Team India (Photo Source: Getty Images)

करीब 200 सालों तक अंग्रेजों की गुलामी सहने के बाद 15 अगस्त 1947 को भारतवासियों ने आजाद भारत में सांस ली। आज भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। पिछले 77 सालों में हमारे देश ने हर क्षेत्र में प्रगाति की है। खेल जगत में भारत ने अपनी धाक जमाई है। चाहे वो क्रिकेट हो या कोई और खेल भारत ने हर जगह शानदार प्रदर्शन किया है। हाल ही में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता था। अब आजादी के पर्व पर कई क्रिकेटर्स ने शुभमकामनाएं दी हैं।

क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने X पर लिखा कि, “खिलाड़ी ही भारत के लिए खेलने वाले अकेले नहीं हैं। हर भारतीय जो ईमानदारी और ईमानदारी से अपना काम करता है वह टीम इंडिया के लिए प्रमुख खिलाड़ी है। इसलिए, जब आज राष्ट्रगान बजता है, तो जान लें कि यह आपके लिए है, और मुझे आशा है कि जब भी मैं भारत के लिए खेलने के लिए बाहर निकलता हूं तो आप इसे सुनकर वैसा ही महसूस करेंगे जैसा मैंने महसूस किया था।”

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा, ”स्वतंत्रता की एक कीमत होती है। हमारे नायक प्रतिदिन अपने खून से इसकी कीमत चुकाते हैं! इसे कभी न भूलें। #HappyIndependenceDay की शुभकामनाएं”

पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट कप्तान, मिताली राज ने लिखा, “हर बार जब हमारा तिरंगा हवा में लहराता है, तो यह आशा और स्वतंत्रता की निरंतर खोज की कहानी बताता है। हमारे राष्ट्र की यात्रा उस ताकत का प्रमाण है जो हमें एकता में मिलती है और जो सपने हम साझा करते हैं। आज, हम अपने अतीत का सम्मान करते हैं और अनंत संभावनाओं से भरे भविष्य की आशा करते हैं। आप जहां भी हों, हर भारतीय को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

हार्दिक पंड्या ने लिखा कि, “अपने देश के लिए खेलना मेरे लिए हमेशा सबसे पहले रहेगा। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

close whatsapp