रांची टेस्ट किया टीम इंडिया ने अपने नाम, सीरीज सील करने का भी रोहित की सेना ने किया काम
टीम इंडिया ने रांची टेस्ट में लिखी इंग्लैंड के खिलाफ जीत की कहानी।
अद्यतन - Feb 26, 2024 1:52 pm

टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रांची टेस्ट मैच में भी इंग्लैंड को हार का स्वाद चखा दिया है, जहां रोहित की सेना ने लगातार तीसरी बार जीत की कहानी लिखी है। हैदराबाद में हार के बाद भारतीय टीम ने कमबैक किया था और उसके बाद Vizag, राजकोट और अब रांची में जीत अपने नाम कर इंग्लिश टीम का घमंड चूर-चूर कर दिया है।
टीम इंडिया की तरफ से कौन-कौन रहा मैच का हीरो?
वहीं टीम इंडिया की इस जीत में गेंदबाजों से लेकर बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया, जहां गेंदबाजी के दौरान पहली पारी में जडेजा ने 4 और आकाश दीप ने 3 विकेट अपने नाम किए। उसके बाद बल्लेबाजी में यशस्वी ने 73 रनों की पारी खेली, तो ध्रुव जुरेल के 90 रन टीम के लिए सबसे बड़ी राहत थी। जिसके बाद इंग्लिश टीम को दूसरी पारी में स्पिन गेंदबाजों ने दिन तारे दिखाए, अश्विन ने 5 और कुलदीप 4 ने विकेट अपने नाम किया। तो टीम की जीत में कप्तान रोहित का अर्धशतक भी काम आया और उन्होंने 55 रनों की पारी खेली, जिसके बाद गिल के बल्ले से भी 50 रन निकले ।
रांची में ही टीम इंडिया ने कर ली सीरीज अपने नाम
*टीम इंडिया ने रांची टेस्ट में लिखी इंग्लैंड के खिलाफ जीत की कहानी।
*भारतीय टीम ने 5 विकेट से चौथे दिन रांची में जीत की अपने नाम।
*गिल ने बनाए नाबाद 52 रन, तो ध्रुव जुरेल ने भी खेली 39 रनों की पारी।
*5 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ने बनाई 3-1 की अजेय बढ़त।
गिल ने की चौथे दिन टीम इंडिया के लिए दमदार बल्लेबाजी
After solid resistance with the bat, Shubman Gill clears the ropes twice and brings up his FIFTY! 😎#TeamIndia only 2 runs away from a win in Ranchi!
Follow the match ▶️ https://t.co/FUbQ3MhXfH#INDvENG | @IDFCFIRSTBank | @ShubmanGill pic.twitter.com/zahlGUrYQG
— BCCI (@BCCI) February 26, 2024
रजत पाटीदार बने टीम के लिए सिर दर्द
जी हां, भारतीय टीम के लिए रजत पाटीदार सिर दर्द बनते जा रहे हैं, जहां इस बल्लेबाज को विराट कोहली की जगह लिया गया था। लेकिन वो रांची टेस्ट में भी फेल रहे और जब टीम को इस बल्लेबाज की सबसे ज्यादा जरूरत थी तब पाटीदार रांची में बिना खाता खोले आउट हो गए। ऐसे में अब शायद ही इस खिलाड़ी की कभी टीम इंडिया में वापसी हो, जिसके बाद पाटीदार आपको IPL और घरेलू क्रिकेट खेलते हुए ही नजर आने वाले हैं अब।