श्रीलंका नहीं बल्कि बांग्लादेश को मिल सकता है एशिया कप 2022 की मेजबानी करना का मौका!
बांग्लादेश 2016 में एशिया कप के साथ-साथ 2014 में टी-20 विश्व कप की मेजबानी कर चुका है।
अद्यतन - अगस्त 1, 2022 1:02 अपराह्न

श्रीलंका लंबे समय से आर्थिक और राजनीतिक संकट से गुजर रहा है और देश में हालात हर गुजरते दिन के साथ बिगड़ते जा रहे हैं। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने एशिया कप की आयोजन की मेजबानी के लिए अपनी तैयारी का प्रदर्शन किया था। लेकिन देश में राजनीतिक संकट को देखते हुए, एशियाई क्रिकेट परिषद ने अगस्त में शुरू होने वाले एशिया कप की मेजबानी के लिए बांग्लादेश को स्टैंडबाय पर रखा है।
एसीसी इस महीने के अंत में एक इसकी मेजबानी को लेकर अंतिम निर्णय पर पहुंचेगा और एक स्पष्ट तस्वीर सबके सामने होगी। SLC ने हाल ही में एक ऑल फॉर्मेट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम की मेजबानी की, जिसमें तीन T20I, पांच ODI और दो टेस्ट शामिल खेले गए थे। इसके साथ ही उन्होंने तीन T20I और तीन ODI मैचों की सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम की भी मेजबानी की थी।
श्रीलंका से छिन सकती है एशिया कप 2022 की मेजबानी
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, एसीसी इस मामले में कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है और श्रीलंका के हालात और परिस्थिति बिगड़ने की स्थिति में चीजों को सुरक्षित रखना चाहती है। हाल ही में श्रीलंका के निवासियों द्वारा राष्ट्रपति के घर में घुसने और प्रधानमंत्री के घर में आग लगाने के बाद देश के नेताओं ने पद छोड़ने की इच्छा व्यक्त की।
इस साल एशिया कप में कुल छह देश हिस्सा लेंगे, जिसमें से पांच स्थान श्रीलंका, भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश पहले ही ले चुके हैं। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कुवैत, सिंगापुर और हॉन्गकॉन्ग मेगा इवेंट में छठे स्थान के लिए लड़ेंगे। अंतिम छह में जगह बनाने के लिए चारों देशों के बीच एक क्वालीफायर प्रतियोगिता खेली जाएगी। एशिया कप उन सभी देशों के लिए तैयारी के नजरिए से अच्छा टूर्नामेंट होगा जिन्हें इस साल ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप खेलना है।
एशिया कप 2022 का आयोजन 27 अगस्त से 11 सितंबर तक श्रीलंका में होना था। लेकिन इस टूर्नामेंट के लिए अभी तक कोई आधिकारिक शेड्यूल नहीं आया है। अब देखना यह होगा कि कब तक एसीसी इस टूर्नामेंट को लेकर अपना फैसला सुनाता है।