कप्तान शिखर धवन की क्या घरवालों के साथ हुई मारपीट?
कप्तान शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर शेयर की एक रील।
अद्यतन - Jul 12, 2022 3:26 pm

टीम इंडिया के बल्लेबाज शिखर धवन के नाम के आगे अब कप्तान लगना शुरू हो गया है और अब गब्बर जल्द ही टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इस बीच गब्बर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
शिखर धवन तो सोशल मीडिया के भी कप्तान हैं
शिखर धवन क्रिकेट के मैदान पर जितना हिट हैं, उतना ही वो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। साथ ही इंस्टाग्राम रील्स के मामले में तो वो बड़े-बड़े अभिनेताओं को टक्कर देते हैं।
घर में किससे हुई कप्तान शिखर धवन की जमकर लड़ाई?
*कप्तान शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर शेयर की एक रील।
*इस मजेदार रील में शिखर धवन अपनी टीम से कर रहे हैं लड़ाई।
*वहीं कप्तान शिखर धवन की ये रील खाना खाने से जुड़ी हुई है।
*फैन्स ने भी किए हैं रील्स पर काफी मजेदार कमेंट्स।
कप्तान शिखर धवन रील्स के किंग हैं भाई किंग
आज दिखेगा गब्बर का धमाका
दूसरी ओर आज से इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज हो रहा है, जहां इस सीरीज में टीम इंडिया में एक बार फिर से शिखर धवन की वापसी हुई है और वो टीम के लिए बतौर ओपनर खेलते हुए नजर आएंगे।
कब करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी?
शिखर धवन ने साल 2021 के श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया की कप्तानी की थी, वहीं इस बार वो वेस्टइंडीज में होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। लेकिन दूसरी ओर धवन को अब टी-20 टीम में मौके मिलने बंद हो गए हैं, जो उनके लिए एक इशारा है कि अब BCCI का फोकस टी-20 के लिए सिर्फ और सिर्फ युवा खिलाड़ियों पर है।