Gautam Gambhir का बड़ा बयान, Virat Kohli के 183 रनों को बताया Rohit Sharma के दोहरे शतक से बेहतर  - क्रिकट्रैकर हिंदी

Gautam Gambhir का बड़ा बयान, Virat Kohli के 183 रनों को बताया Rohit Sharma के दोहरे शतक से बेहतर 

गंभीर के इस बयान ने कई क्रिकेट फैंस को असंमजस में डाल दिया है। 

Virat Kohli, Gautam Gambhir and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter)
Virat Kohli, Gautam Gambhir and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए बड़ा बयान दिया है। गंभीर ने कोहली द्वारा एशिया कप 2012 में बनाए गए 183 रनों की पारी को रोहित शर्मा के दोहरे शतक से भी बेहतर करार दिया है।

बता दें कि गंभीर ने यह बयान उस समय दिया जब भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2023 सुपर फोर का मैच बारिश की वजह से रुका हुआ था। गंभीर ने कहा है कि इस पारी के बाद भारत की ओर से कई दोहरे शतक बने, लेकिन विराट कोहली की ये पारी काफी खास थी, क्योंकि यह एक बेहतर गेंदबाजी लाइनअप के खिलाफ दबाव में खेली गई थी।

देखें गंभीर के इस बयान की वीडियो

 

भारत बनाम पाकिस्तान, एशिया कप सुपर फोर मैच का हाल:

दूसरी ओर आपको जारी एशिया कप सुपर फोर के इस तीसरे मैच का हाल बताएं तो, कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में बारिश की वजह से खेल रुकने से पहले टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने 24.1 ओवर बाद 2 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए थे।

क्रीज पर इस समय विराट कोहली 8 और केएल राहुल 17 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। तो वहीं ओपनर रोहित शर्मा 56 और शुभमन गिल 58 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। दूसरी ओर अभी तक पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी व शादाब खान को एक-एक विकेट मिला है। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि रिजर्व डे वाले दिन भारत और पाकिस्तान किस तरह का प्रदर्शन करने वाली हैं? खेल अब 11 सितंबर को यहीं से दोबारा शुरू होगा, जहां पर आज खत्म हुआ है।

ये भी पढ़ें- Asia Cup 2023: भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान खाली सीटों पर फैंस ने दिए कुछ इस प्रकार रिएक्शन

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?