5 ऐसे IPL Cricketers जो अगले सीज़न में शायद नहीं खेलेंगे
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अभी तक कई बेहतरीन मुकाबले खेले जा चुके हैं।
अद्यतन - अप्रैल 17, 2023 4:10 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अभी तक कई बेहतरीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस शानदार टूर्नामेंट में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से तमाम लोगों का दिल जीता है।
हालांकि इन खिलाड़ियों के लिए IPL 2023 आखिरी संस्करण हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने काफी सीजन इस टूर्नामेंट के खेले हैं और अब वो इससे संन्यास लेने का फैसला कर सकते हैं।
आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में जो इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सत्र में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।
5- अंबाती रायडू

अंबाती रायडू ने पिछले कई IPL संस्करणों में अपने दमदार प्रदर्शन से ना ही सिर्फ कई फैंस का दिल जीता है बल्कि उन्होंने राष्ट्रीय टीम में भी अपनी जगह बनाई है। चेन्नई सुपर किंग्स को अंबाती रायडू ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से कई मुकाबलों में जीत दिलाई है।
बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग में अभी तक उन्होंने 179 पारियों में 4250 रन जड़े हैं जिसमें 1 शतक और 22 अर्धशतक मौजूद है। भारत के लिए उन्होंने 50 वनडे पारियों में 47.06 के औसत से 1694 रन बनाए हैं जिसमें 3 शतक और 10 अर्धशतक मौजूद है।
पिछले IPL सीजन में उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से यह ट्वीट किया था कि वो अब इस शानदार टूर्नामेंट से संन्यास लेने जा रहे हैं लेकिन बाद में उन्होंने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया। इस समय के उनके फॉर्म को देखते हुए ऐसा कहा जा सकता है कि अब वो अगले सत्र में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।