"उम्मीद है कि वह मेरे करियर पर गहरी छाप छोड़ेंगे": केविन पीटरसन पर बोले हैरी ब्रूक

“उम्मीद है कि वह मेरे करियर पर गहरी छाप छोड़ेंगे”: केविन पीटरसन पर बोले हैरी ब्रूक

पीटरसन 2027 आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप तक ब्रेंडन मैकुलम के कोचिंग सेटअप में स्पेशलिस्ट व्हाइट-बॉल मेंटॉर के तौर पर शामिल हुए हैं।

Harry Brook Hails Kevin Pietersen's Mentorship (image via X)
Harry Brook Hails Kevin Pietersen’s Mentorship (image via X)

इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) के साथ काम करने को लेकर उत्साह जाहिर किया है। उन्होंने इस दिग्गज बल्लेबाज को ‘ड्रेसिंग रूम का हीरो’ बताया, जिनके गाइडेंस से उनके सभी फॉर्मेट के इंटरनेशनल करियर को नई दिशा मिल सकती है।

पीटरसन 2027 आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप तक ब्रेंडन मैकुलम के कोचिंग सेटअप में स्पेशलिस्ट व्हाइट-बॉल मेंटॉर के तौर पर शामिल हुए हैं। उनके आने का तुरंत असर दिखा, क्योंकि 15 सितम्बर को ब्रुक ने साउथेम्प्टन में श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20आई मैच में 49 गेंदों पर 114 रन बनाए थे।

मैच के बाद ब्रूक ने बताया कि वह पीटरसन के पुराने वीडियो देख रहे थे ताकि यह समझ सकें कि यह पूर्व स्टार गेंदबाजी आक्रमण पर कैसे हावी होते थे।

वह एक जबरदस्त खिलाड़ी थे: ब्रूक

ब्रूक ने कहा, “मजे की बात है कि मैं कुछ समय पहले ही उनके हाइलाइट्स देख रहा था। वह एक जबरदस्त खिलाड़ी थे। जिस तरह से वह मैदान के अलग-अलग हिस्सों में शॉट खेलते थे, उसके कारण उनके खिलाफ कप्तानी करना और गेंदबाजी करना बहुत मुश्किल होता था, और मैं इस बारे में काफी बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं।”

ब्रूक ने आगे कहा, “मैंने उनसे इस बारे में पहले भी बात की थी। वह अलग-अलग तरह की पिच को समझने और उस पर खेलने के लिए अपनी स्किल्स का इस्तेमाल करने में मेरी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। यह सिर्फ व्हाइट-बॉल क्रिकेट के लिए नहीं, बल्कि टेस्ट क्रिकेट के लिए भी है। उम्मीद है कि वह मेरे करियर पर बड़ा असर डालेंगे।”

श्रीलंका के 2026 के इंग्लैंड दौरे की बात करें तो, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टी20आई सीरीज चल रही है। साउथेम्प्टन में खेले गए पहले मैच में 119 रनों की शानदार जीत के बाद इंग्लैंड तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। कप्तान हैरी ब्रूक ने 49 गेंदों पर नाबाद 114 रन बनाए थे, जबकि सोनी बेकर ने 12 रन देकर 3 विकेट लिए और श्रीलंका की टीम को 135 रनों पर ऑलआउट कर दिया था। दूसरा मैच 17 सितम्बर को खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें – IND vs WI 2026: टी20आई स्क्वाड से क्यों बाहर हुए जसप्रीत बुमराह? सामने आई असल वजह

close whatsapp