5 ऐसे IPL Cricketers जो अगले सीज़न में शायद नहीं खेलेंगे
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अभी तक कई बेहतरीन मुकाबले खेले जा चुके हैं।
अद्यतन - अप्रैल 17, 2023 4:10 अपराह्न
4- अमित मिश्रा

अमित मिश्रा इंडियन प्रीमियर लीग 2023 संस्करण में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेल रहे हैं। अमित मिश्रा को दुनिया के बेहतरीन लेग स्पिनर्स में गिना जाता है। सिर्फ IPL की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक 156 मुकाबलों में 7.35 की इकोनॉमी से 169 विकेट झटके हैं।
उन्होंने अपने IPL करियर में दिल्ली कैपिटल्स, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स (IPL 2023) की ओर से खेला हुआ है। अमित मिश्रा ने भारतीय टीम को भी अपनी जबरदस्त गेंदबाजी से कई मुकाबले जिताएं हैं।
अमित मिश्रा इस समय 40 वर्ष के हैं और अब उनका अगले संस्करण में खेलना काफी मुश्किल लग रहा है। इसका मुख्य कारण उनकी उम्र है। उन्होंने इस सीजन में LSG की ओर से भी अभी तक काफी अच्छी गेंदबाजी की है।