5 ऐसे IPL Cricketers जो अगले सीज़न में शायद नहीं खेलेंगे
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अभी तक कई बेहतरीन मुकाबले खेले जा चुके हैं।
अद्यतन - अप्रैल 17, 2023 4:10 अपराह्न
3- दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2022 सीजन सबसे अच्छा रहा था। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से 2022 सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया था और उनको कई मैचों में जीत दिलाई थी।
दिनेश कार्तिक के इंडियन प्रीमियर लीग 2022 सीजन के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें एक बार फिर से भारतीय टीम में वापस शामिल किया गया। टी-20 वर्ल्ड कप में भी उनका नाम भारतीय स्क्वॉड में आया। हालांकि इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में वो ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अभी तक दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन काफी साधारण रहा है। उनके बल्ले से अभी तक बड़ी पारी देखने को नहीं मिली है। अगर उनके लिए यह सीजन ऐसा ही आगे भी रहता है तो आगामी सत्र में उनको खेलते हुए शायद ही देखा जाए।