9 नवंबर- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
क्रिकेट की दुनिया में 9 नवंबर 2023 को घटित इन खबरों के बारे में जानें विस्तार से।
अद्यतन - Nov 9, 2023 4:24 pm

1. CWC 2023: जोस बटलर को सता रहा है कप्तानी खोने का डर, पोस्टमार्टम मीटिंग से पहले ही कह दी दिल की बात
इंग्लैंड क्रिकेट टीम की जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में बेहद निराशाजनक कहानी रही है, लेकिन जोस बटलर (Jos Buttler) आगे भी टीम के कप्तान बने रहना चाहते हैं। आपको बता दें, इंग्लैंड ने इस वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपने आठ मैचों में केवल दो मैच जीते हैं। (यहां पढ़े पूरी खबर)
2. CWC 2023: BCCI ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी, नॉकआउट मैचों के लिए जल्द खुलेगी टिकट बुकिंग विंडो
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 9 नवंबर को घोषणा की कि जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) के नॉकआउट मैचों के टिकटों का अंतिम सेट आज लाइव होगा। भारत में खेले जा रहे जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के नॉकआउट मैच 15 नवंबर से शुरू होंगे। (यहां पढ़े पूरी खबर)
3. सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं मोहम्मद हफीज, फिर से की विराट कोहली की आलोचना और पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी ने दिया मुंहतोड़ जवाब
पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने एक बार फिर से विराट कोहली की आलोचना की है और कहा है कि आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खेले गए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में भारतीय बल्लेबाज ने सेल्फिश होकर शतक जड़ा था। (यहां पढ़े पूरी खबर)
4. वनडे वर्ल्ड कप 2023 के इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के लिए नेट्स में जमकर अभ्यास कर रहे है शाहीन अफरीदी और हसन अली
पाकिस्तान टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और हसन अली ने 11 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले नेट्स में जमकर अभ्यास किया है। इन दोनों ही गेंदबाजों को नेट्स में कड़ा अभ्यास करते हुए देखा गया। (यहां पढ़े पूरी खबर)
5. हाथों में हाथ डाले नजर आए विराट कोहली-अनुष्का, वीडियो बनता देख बल्लेबाज का चढ़ा पारा
टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली जमकर रन बना रहे हैं, कोहली हर विरोधी के खिलाफ रन मशीन का काम कर रहे हैं। इस बीच बल्लेबाज के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, तो हाल ही में आए नए वीडियो में विराट वाइफ के साथ नजर आ रहे हैं और इस दौरान शायद कोहली को फैन्स का मोबइल से वीडियो बनाना पसंद नहीं आया है। (यहां पढ़े पूरी खबर)
6. मैंने अपनी पहली कमाई से चॉकलेट खरीदी थी- मयंक अग्रवाल का हैरान करने वाला खुलासा
आकाश चोपड़ा द्वारा होस्ट किए जाने वाले JioCinema के डेली शो ‘#AAKASHVANI’ पर बातचीत में, भारत के क्रिकेटर मयंक अग्रवाल ने एक युवा उभरते क्रिकेटर के रूप में अपनी शुरुआत, अपने आदर्श और अन्य यादगार पलों को लेकर बात की। उन्होंने इस इंटरव्यू के दौरान कुछ मजेदार सवालों के जवाब दिए। (यहां पढ़े पूरी खबर)
7. जो रूट को जिस गेंद पर किया आउट उसको लेकर लोगन वैन बीक ने दिया हैरान कर वाला बयान
नीदरलैंड के ऑलराउंडर लोगन वैन बीक ने आधिकारिक तौर पर ‘Nutmeg’ के जरिए जो रूट को आउट किया। जो रूट Ramp Shot खेलना चाह रहे थे लेकिन यह शॉट वो सही तरीके से खेल नहीं पाए और लोगन वैन बीक के ओवर की गेंद इंग्लिश बल्लेबाज के पैरों के बीच में से जाकर स्टंप्स पर जा लगी। (यहां पढ़े पूरी खबर)
8. चोट के बाद पहली बार नजर आए हार्दिक पांड्या, वाइफ निकाल रही है सदमे से बाहर
वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के लिए हार्दिक पांड्या दमदार प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन फिर अचानक ही इस खिलाड़ी को किसी की नजर लग गई। जिसके बाद बीच वर्ल्ड कप से हार्दिक बाहर हो गए, जो टीम इंडिया के लिए किसी बड़ झटके से कम नहीं था और अब लंबे समय बाद वो सोशल मीडिया पर नजर आए हैं। (यहां पढ़े पूरी खबर)
9. नंबर 1 बल्लेबाज बनने के बाद आया शुभमन गिल का बयान, कुछ और है इस खिलाड़ी का सपना
टीम इंडिया की लगातार जीत के बीच शुभमन गिल ने फैन्स को और खुश होने का मौका दे दिया है, जहां ये खिलाड़ी वनडे का नंबर 1 बल्लेबाज बन गया है। गिल ने पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम को पछाड़ा है इस रैंकिंग में, जिसके बाद युवा बल्लेबाज ने इस लेकर बयान भी दिया है अब। (यहां पढ़े पूरी खबर)
10. हैदराबाद की जगह अब इस शहर में खेला जाएगा भारत-ऑस्ट्रेलिया का आखिरी T20I मैच
वर्ल्ड कप 2023 के समाप्त होने के ठीक बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है। ऐसा बताया जा रहा है कि सीरीज का आखिरी मैच जो 3 दिसंबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना था अब वो बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। (यहां पढ़े पूरी खबर)