चोट के बाद पहली बार नजर आए हार्दिक पांड्या, वाइफ निकाल रही है सदमे से बाहर - क्रिकट्रैकर हिंदी

चोट के बाद पहली बार नजर आए हार्दिक पांड्या, वाइफ निकाल रही है सदमे से बाहर

चोट के कारण वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं हैं हार्दिक पांड्या अब।

Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)
Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के लिए हार्दिक पांड्या दमदार प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन फिर अचानक ही इस खिलाड़ी को किसी की नजर लग गई। जिसके बाद बीच वर्ल्ड कप से हार्दिक बाहर हो गए, जो टीम इंडिया के लिए किसी बड़ झटके से कम नहीं था और अब लंबे समय बाद वो सोशल मीडिया पर नजर आए हैं।

कब लगी थी हार्दिक पांड्या को चोट और उनकी जगह किसने ली?

टीम इंडिया ने पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला खेला था, इस दौरान हार्दिक पांड्या गेंदबाजी कर रहे थे और गेंद को रोकने के चक्कर में खुद का टखना चोटिल कर बैठे थे। बस उसी के बाद से वो बाहर हो गए थे और कुछ मैचों के बाद वो पूरे वर्ल्ड कप से बाहर हो गए। जिसके बाद उनकी जगह टीम में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने ली है।

हार्दिक पांड्या अब वर्ल्ड कप से बाहर होने के सदमे से उबर रहे हैं

*चोट के कारण वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं हैं हार्दिक पांड्या अब।
*वहीं अब उनकी सोशल मीडिया पर एक नई तस्वीर आई है सामने।
*इस तस्वीर में पांड्या नजर आ रहे हैं अपनी वाइफ के साथ में।
*साथ ही फैन्स ने कमेंट कर लिखा- हम हार्दिक को मिस कर रहे हैं।

ये तस्वीर पोस्ट की है हार्दिक पांड्या ने आज

वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद ऑलराउंडर का पोस्ट

टीम इंडिया का अगला मैच कब है?

भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 8 मैच जीत लिए हैं, जिसके बाद टीम को अपना आखिरी राउंड रॉबिन मैच 12 तारीख के दिन खेलना है। ये मैच भारतीय टीम का नीदरलैंड के खिलाफ होगा, जो बैंगलोर के मैदान पर खेला जाएगा। वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में अभी तक टीम इंडिया, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया टीम पहुंची है, तो न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में से कोई एक टीम चौथी सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम बनेगी। 15 और 16 तारीख को दोनों सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे और 19 तारीख को फाइनल मुकाबला होगा।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?