दीपक हुड्डा इस समय जिस फॉर्म में हैं, उनका भारतीय टीम के प्लेइंग XI में शामिल होना बेहद जरूरी: आकाश चोपड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

दीपक हुड्डा इस समय जिस फॉर्म में हैं, उनका भारतीय टीम के प्लेइंग XI में शामिल होना बेहद जरूरी: आकाश चोपड़ा

अगर दीपक हुड्डा का हालिया फॉर्म देखा जाए तो वो इस समय भारतीय टी-20 टीम के प्लेइंग XI में होने चाहिए: आकाश चोपड़ा

Deepak Hooda (Photo Source: Twitter)
Deepak Hooda (Photo Source: Twitter)

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि टीम के विस्फोटक बल्लेबाज दीपक हुड्डा को भारतीय टी-20 टीम के प्लेइंग XI में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि, भारतीय टीम को इस समय उनके जैसे बल्लेबाज की बेहद जरूरत है और इस समय हुड्डा का जो फॉर्म चल रहा है वो तारीफ के काबिल है।

बता दें, भारतीय टीम के लिए हुड्डा ने पिछले कुछ सालों में काफी बेहतरीन बल्लेबाजी की है। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 मुकाबलों में 47* और 104 रन बनाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में उन्होंने 17 गेंदों में 33 रन जड़े थे।

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल में सवाल-जवाब सेशन में दीपक हुड्डा के बारे में कहा कि, ‘अगर दीपक हुड्डा का हालिया फॉर्म देखा जाए तो वो इस समय भारतीय टी-20 टीम के प्लेइंग XI में होने चाहिए। इस समय ऐसे बहुत से बल्लेबाज है जो उनसे अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर रही है। मेरे हिसाब से टी-20 क्रिकेट में अनुभव से ज्यादा फॉर्म जरूरी है। फॉर्म को देखते हुए उन्हें प्लेइंग XI में शामिल करना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि, ‘सबसे बड़ा सवाल यह है कि वो किसकी जगह टीम में शामिल होंगे? मुझे नहीं पता। केएल राहुल वापस आएंगे, ऋषभ पंत ओपनिंग कर रहे हैं। तो राहुल द्रविड़ और कंपनी के लिए फैसला लेना काफी मुश्किल होगा।

मुझे लगता है कि पंत भारत के लिए थोड़े लंबे समय के लिए ओपनिंग करेंगे: आकाश चोपड़ा

ऋषभ पंत के लिए आकाश चोपड़ा ने कहा कि, ‘ ऋषभ पंत टी-20 में अच्छे ओपनर साबित हो सकते हैं। वो सिर्फ एक तरीके से खेलते हैं। सवाल ये है कि जब केएल राहुल वापस आ जाएंगे तब क्या होगा? क्या विराट कोहली किसी दूसरे क्रम में बल्लेबाजी करेंगे? अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

मुझे लगता है भारत के लिए ऋषभ पंत लंबे समय के लिए ओपनर के रूप में खेलेंगे। शायद केएल राहुल के वापस आने से पहले तक। क्या पता विराट कोहली ओपनिंग कर सकते हैं। इस समय कुछ भी कहना मुश्किल है।

close whatsapp