ITT बनाम SS के बीच में खेले जाने वाले मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

ITT बनाम SS के बीच में खेले जाने वाले मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर

आईड्रीम त्रिपुर तमिझांस का इस मुकाबले में पलड़ा भारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

IDream Tiruppur Tamizhans (ITT) and Salem Spartans (SS) will face each other in the 18th game of TNPL 2022 at SNR College Cricket Ground, Coimbatore. (Photo Source: TNPL)
IDream Tiruppur Tamizhans (ITT) and Salem Spartans (SS) will face each other in the 18th game of TNPL 2022 at SNR College Cricket Ground, Coimbatore. (Photo Source: TNPL)

तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) 2022 सीजन का 18वां लीग मुकाबला आईड्रीम त्रिपुर तामिझांस (ITT) और सालेम स्पार्टंस के बीच में 13 जुलाई को एसएनआर कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। ITT टीम के अभी तक इस सीजन में प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उन्होंने अब तक 3 मुकाबले खेले हैं, जिसमें सिर्फ 1 में जीत हासिल कर सके हैं और इस कारण वह अंकतालिका में 5वें स्थान पर स्थित हैं और उनका नेट रनरेट भी माइनस में है।

वहीं दूसरी तरफ सालेम स्पार्टंस टीम की बात की जाए तो उनकी स्थिति भी कुछ बेहतर नहीं है। जिसमें टीम ने अब तक खेले 3 मुकाबलों में सभी में हार का सामना किया है और इसी कारण अंकतालिका में टीम सबसे निचले पायदान पर स्थिति है। जिसके चलते यदि टीम आगामी मैचों में बेहतर प्रदर्शन नहीं करती है, तो इस सीजन में काफी बुरा प्रदर्शन देखने को मिल सकता है।

मैच जानकारी:

मैच 18 – आईड्रीम त्रिपुर तामिझांस बनाम सालेम स्पार्टंस

स्थान – एसएनआर कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड, कोयम्बटूर

दिन और समय – 13 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 7:15 पर

लाइव स्ट्रीमिंग – वूट

लाइव ब्रॉडकास्ट – स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

पिच रिपोर्ट

एसएनआर कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने वाले इस मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर गेंद और बल्ले के बीच में बराबरी का संघर्ष देखने को मिला है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है ताकि स्पिन गेंदबाजों को दूसरी पारी के दौरान मिलने वाली मदद का लाभ उठाया जा सके।

संभावित अंतिम एकादश

आईड्रीम त्रिपुर तामिझांस

ITT टीम की इस मैच में संभावित एकादश पर बात की जाए तो कप्तान श्रीकांत अनिरुद्ध और एस सिद्धार्थ के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं। ताकि टीम को एक बेहतर शुरुआत इस मैच में मिल सके।

संंभावित एकादश – श्रीकांत अनिरुद्ध (कप्तान), एस सिद्धार्थ, सुब्रमण्यम आनंद, मान बफाना, सुरेश कुमार, तुषार राहेजा (विकेटकीपर), रवि राजकुमार, एम. मोहम्मद, सत्यानारायण एल, अश्विन क्रिस्ट, एस मोहन प्रशाथ।

सालेम स्पार्टंस

सालेम स्पार्टंस की इस मुकाबले को लेकर संभावित एकादश पर बात की जाए तो उसमें जी पेरीस्वामी और कप्तान मुरुगन अश्विन के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं। टीम इस मुकाबले से अपना जीत का खाता भी खोलना चाहेगी।

संभावित एकादश – गोपीनाथ, एम गणेश मूर्ती, आर काविन (विकेटकीपर), जी पेरीस्वामी, डारेल फेरारियो, एस अभिषेक, जी किशोर, जाफार जमाल, मुरुगन अश्विन (कप्तान), एस गणेश, प्रणव कुमार।

संभावित Dream11 टीम:

श्रीकांत अनिरुद्ध, जाफार जमला, गोपिनाथ, पी फ्रांसिस रूकिंस, सुब्रमण्यम आनंद, एम. मोहम्मद (कप्तान), के गौतम, डारेल फेरारियो (उप-कप्तान), अश्विन क्रिस्ट, मुरुगन अश्विन, किशोर जी।

close whatsapp