'आप ही तय कर लीजिए...'- बुमराह पर बार-बार सवाल पूछे जाने से तिलमिलाए जोस बटलर - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘आप ही तय कर लीजिए…’- बुमराह पर बार-बार सवाल पूछे जाने से तिलमिलाए जोस बटलर

पहले वनडे मैच में बुमराह ने झटके थे छह विकेट।

Jos Buttler interacts with the press after the first India vs England ODI (Photo Source: Youtube/VimalKumar)
Jos Buttler (Photo Source: Youtube/VimalKumar)

लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में इंग्लैंड के नए कप्तान जोस बटलर अपने शांत व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। शायद ही उन्हें कभी फैंस ने मैदान के अंदर या मैदान के बाहर गुस्सा करते हुए देखा हो। लेकिन भारत के खिलाफ पहला मैच हारने के बाद एक मौका ऐसा आया जहां बटलर ने अपना धैर्य खो दिया। जब एक रिपोर्टर ने उनसे बार-बार पूछा कि क्या भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं तो वो इस सवाल से काफी नाराज दिखे।

बुमराह ने पहले एकदिवसीय मैच में इंग्लिश बल्लेबाजी क्रम को बिखेर कर रख दिया था। पिच तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल थी और भारतीय तेज गेंदबाज ने परिस्थितियों का पूरा उपयोग किया। बुमराह ने 7.2 ओवरों में 19 रन देकर छह विकेट अपने नाम किए, जिसमें तीन मेडन शामिल थे। उन्हें उनके मैच विनिंग स्पेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

जोस बटलर ने की जसप्रीत बुमराह की तारीफ

भारत के खिलाफ 10 विकेट से मैच हारने के बाद जोस बटलर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए। इस दौरान एक पत्रकार ने जोस बटर को पूर्व इंग्लिश कप्तान नासिर हुसैन के बारे में याद दिलाया, जिन्होंने कमेंट्री के दौरान पूछा था कि, क्या सभी प्रारूपों में जसप्रीत बुमराह बेस्ट गेंदबाज हैं। जवाब में, बटलर ने भी बुमराह की प्रशंसा की और स्वीकार किया उनका सामना करना काफी चुनौतीपूर्ण है।

बुमराह की तारीफ में बटलर ने कहा कि, “इसमें कोई शक नहीं कि वह शानदार गेंदबाज हैं। वह कई वर्षों से दुनिया के बेस्ट गेंदबाजों में से एक हैं। और ऐसा लगता है कि वह लगातार बेहतर की ओर जा रहे हैं। भारत के खिलाफ खेलने की यही बड़ी चुनौती है, आपको इन शानदार गेंदबाजों और बल्लेबाजों का सामना करने को मिलता है। इसलिए आप खुद को सर्वश्रेष्ठ के खिलाफ चुनौती देने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना चाहते हैं। इसमें कोई शक नहीं कि वह (बुमराह) सर्वश्रेष्ठ में से एक हैं।

रिपोर्टर, हालांकि उनके जवाब से संतुष्ट नहीं थे और यह स्पष्ट कर दिया कि इंग्लैंड के कप्तान ने उनके सवाल का जवाब नहीं दिया था। पत्रकार ने फिर कहा कि बुमराह सर्वश्रेष्ठ हैं या सर्वश्रेष्ठ में से एक हैं। इस पर बटलर बोले- ‘अब आप ही तय करिए’। इस जवाब से ऐसा लगा कि बटलर इससे नाराज हो गए और बातचीत को समाप्त करने के लिए ऐसा बयान दिया।

close whatsapp