खराब फॉर्म से जूझ रहे बाबर आजम का डर अभी भी केन विलियमसन के ऊपर बना हुआ है - क्रिकट्रैकर हिंदी

खराब फॉर्म से जूझ रहे बाबर आजम का डर अभी भी केन विलियमसन के ऊपर बना हुआ है

दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मैच 12 जनवरी को ऑकलैंड में खेला जाएगा।

Kane Williamson and Babar Azam (Pic Source-Twitter)
Kane Williamson and Babar Azam (Pic Source-Twitter)

न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन का मानना है कि भले ही बाबर आजम इस समय फॉर्म में नहीं है लेकिन इससे उन्हें खराब खिलाड़ी नहीं कहा जा सकता है। बता दें, 12 जनवरी से न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है।

दोनों ही टीमें इस टी20 सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। बाबर आजम की बात की जाए तो पिछले काफी समय से वो आउट ऑफ फॉर्म रहे हैं। किसी भी प्रारूप में उन्होंने अपनी टीम के लिए पिछले कुछ समय में बड़ी पारी नहीं खेली है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई तीन मैच की टेस्ट सीरीज में भी उन्होंने सिर्फ 126 रन ही बनाए थे।

केन विलियमसन ने कहा कि, ‘बाबर आजम वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी है। वो दुनिया के बेहतरीन क्रिकेटर्स में से एक हैं और मुझे भी यह बात पता है कि एक रात में सब कुछ नहीं बदल जाता है। लेकिन हमारी टीम के लिए वो काफी बड़ा खतरा है।’

केन विलियमसन ने पाकिस्तान टीम की भी जमकर प्रशंसा की

पाकिस्तान टीम को लेकर केन विलियमसन ने कहा कि, ‘पाकिस्तान काफी अच्छी टीम है। वो दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक हैं और उन्होंने लगातार काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। चाहें कोई भी परिस्थिति हो पाकिस्तान टीम काफी अच्छा प्रदर्शन करती है। पिछला वर्ल्ड कप से पहले हमने उनके खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज खेली थी।

पाकिस्तान ने उस त्रिकोणीय सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और उसे अपने नाम किया था। हमें पता है कि पाकिस्तान काफी मजबूत टीम है और उनको हम जरूर हराना चाहेंगे।’

दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मैच 12 जनवरी को ऑकलैंड में खेला जाएगा। दूसरा मैच हैमिल्टन में होगा जबकि तीसरा Dunedin में खेला जाएगा। चौथा और पांचवा टी20 मैच क्राइस्टचर्च में होगा। अब देखना यह है कि दोनों टीमें इस सीरीज में कैसा प्रदर्शन करती है?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?