भारतीय टीम के चयनकर्ताओं को आखिर हो क्या गया है? रविचंद्रन अश्विन को वेस्टइंडीज दौरे में शामिल किए जाने पर लोगों ने ट्विटर पर दी अपनी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारतीय टीम के चयनकर्ताओं को आखिर हो क्या गया है? रविचंद्रन अश्विन को वेस्टइंडीज दौरे में शामिल किए जाने पर लोगों ने ट्विटर पर दी अपनी प्रतिक्रिया

वेस्टइंडीज और भारत के बीच पांच मुकाबलों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 29 जुलाई को खेला जाएगा।

Ravichandran Ashwin. (Photo Source: Instagram/Ravi Ashwin)
Ravichandran Ashwin. (Photo Source: Instagram/Ravi Ashwin)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 14 जुलाई को 29 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मुकाबलों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टी-20 टीम की घोषणा की है। इस टीम में धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, स्पिनर युजवेंद्र चहल को शामिल नहीं किया गया है जबकि वरिष्ठ ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टीम में वापसी की है।

बता दें, 2017 के बाद एक समय ऐसा लग रहा था कि अश्विन को लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में वापसी करना काफी मुश्किल होगा लेकिन 2021 ICC टी-20 वर्ल्ड कप में उन्हें टीम में वापस बुलाया गया। इसके बाद उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर महीने में टी-20 सीरीज में भी टीम में शामिल किया गया।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में रविचंद्रन अश्विन की वापसी

बता दें, रविचंद्रन अश्विन ने इस साल (2022) अभी तक अंतरराष्ट्रीय स्तर में एक भी टी-20 मुकाबला नहीं खेला है। ना ही उनको अपने घर में खेली गई वेस्टइंडीज सीरीज में टीम में शामिल किया गया था, ना ही श्रीलंका के खिलाफ और ना ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ। आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज में भी उनकी जगह बाकी खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया। हालांकि रविचंद्रन अश्विन इस साल के जनवरी महीने में खेली गई दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा रहे थे।

रिकॉर्ड्स की बात की जाए तो रविचंद्रन अश्विन ने अभी तक भारत के लिए कुल 51 टी-20 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 21.27 के औसत और 6.79 की इकॉनमी रेट से 61 विकेट हासिल किए हैं। रविचंद्रन अश्विन को पिछले साल खेले जा चुके टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए ग्रुप स्टेज मुकाबलों में प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया था। जब उनको मौका मिला तब भारतीय टीम को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए काफी देर हो चुकी थी।

अब देखने वाली बात यह होगी कि वेस्टइंडीज के खिलाफ रविचंद्रन अश्विन कैसा प्रदर्शन करते हैं क्योंकि भारतीय टीम को इस साल एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप में भी जबरदस्त प्रदर्शन करना है और रविचंद्रन अश्विन के अलावा भारतीय टीम के पास कई स्पिन विकल्प हैं जो इन दो टूर्नामेंटों में भारतीय टीम का हिस्सा हो सकते हैं।

यहां पर देखिए अश्विन को टीम में शामिल किए जाने पर सोशल मीडिया पर फैंस ने दी क्या प्रतिक्रिया:

close whatsapp