कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड महिला टीम की धाकड़ ऑलराउंडर अमेलिया केर हुई कोविड संक्रमित - क्रिकट्रैकर हिंदी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड महिला टीम की धाकड़ ऑलराउंडर अमेलिया केर हुई कोविड संक्रमित

17 जुलाई को अमेलिया केर की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसके बाद अब उन्हें 1 हफ्ते के आइसोलेशन अवधि में रखा जाएगा।

Amelia Kerr
Amelia Kerr. (Photo by Mark Brake-ICC/ICC via Getty Images)

राष्ट्रमंडल खेलों के शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड महिला टीम को तगड़ा झटका लगा है। टीम की बेहतरीन ऑलराउंडर अमेलिया केर कोविड संक्रमित पाई गई हैं। 17 जुलाई को केर की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसके बाद अब उन्हें 1 हफ्ते के आइसोलेशन अवधि में रखा जाएगा।

न्यूजीलैंड के लिए सकारात्मक बात यह है कि पूरी टीम से सिर्फ केर ही कोविड पॉजिटिव हुई है लेकिन मैनेजमेंट अभी भी पूरी टीम की देखभाल कर रहा हैं और उनकी जांच भी चल रही हैं।

राष्ट्रमंडल खेलों में न्यूजीलैंड का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ

राष्ट्रमंडल खेलों की बात की जाए तो न्यूजीलैंड को ग्रुप-बी में रखा गया है और उनका पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 30 जुलाई को एजबेस्टन में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड महिला टीम चाहेगी कि अमेलिया केर जल्द ठीक हो जाए और राष्ट्रमंडल खेलों में प्रतिभाग करें। बता दें, केर ने जबसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया है तब से वो टीम की मुख्य ऑलराउंडर रही है।

केर ने कई रिकॉर्ड्स भी बनाए हैं। उन्होंने मात्र 17 साल और 243 दिन की उम्र में आयरलैंड खिलाफ नाबाद 232 रन की पारी खेली थी। वो महिला क्रिकेट में सबसे युवा खिलाड़ी हैं जिन्होंने दोहरा शतक जड़ा है। उन्होंने न्यूजीलैंड टीम के लिए कई महत्वपूर्ण विकेट्स भी लिए हैं और अहम मुकाबलों में टीम को जीत दिलाई है।

नंबरों की बात की जाए तो, केर ने कुल 42 टी-20 मुकाबलों में 234 रन बनाए हैं और 41 विकेट झटके हैं। वनडे में उन्होंने 53 मुकाबलों में 1240 रन बनाए हैं और 76 विकेट हासिल किए हैं। हाल ही में खेली जा चुकी ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में केर ने 7 मुकाबलों में 201 रन बनाए थे और 9 विकेट हासिल किए थे। केर भी यही चाहेगी कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाए और राष्ट्रमंडल खेल में अपनी टीम की ओर से मुकाबले खेल पाए।

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए न्यूजीलैंड टीम:

सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, ईडन कार्सन, लॉरेन डाउन, इजी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, हेले जेन्सेन, फ्रैन जोनास, जेस केर, मेली केर, रोजमेरी मैयर, जेस मैकफैडेन, जॉर्जिया प्लिमर और हन्ना रोवे।

close whatsapp