जब मुंबई में 'अपने' कुछ खास लोगों से मिले, टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर - क्रिकट्रैकर हिंदी

जब मुंबई में ‘अपने’ कुछ खास लोगों से मिले, टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर

बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने लंका के खिलाफ खेली थी अहम पारी।

 (Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

श्रीलंका के खिलाफ कल टीम इंडिया की जीत में बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का भी हाथ रहा, जहां अभी तक हुए मुकाबलों में अय्यर कुछ खास नहीं कर पाए थे। लेकिन लंका के खिलाफ फैन्स को पुराना अय्यर देखने को मिला और इस दौरान बल्लेबाज ने रनों की बारिश कर दी, इस बीच श्रेयस ने सोशल मीडिया पर एक नई रील वीडियो शेयर की है और ये रील आपको भी पसंद आएगी।

श्रेयस अय्यर बस छक्कों में Deal कर रहे थे कल

कल लंका के खिलाफ गिल और विराट कोहली अपने शतक से चूक गए थे, जिसके बाद 22 गज की पट्टी पर श्रेयस अय्यर की एंट्री हुई। कुछ ही गेंदों के बाद अय्यर ने साफ कर दिया की, वो मैदान पर छक्कों की बारिश करने आए हैं। जहां इस खिलाड़ी ने सिर्फ 56 गेंदों का सामना करते हुए 82 रन ठोक डाले, इस दौरान अय्यर ने 6 छक्के भी लगाए।

कुछ खास लोगों से की थी श्रेयस अय्यर ने मुलाकात

*बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने लंका के खिलाफ खेली थी अहम पारी।
*इस बीच आज उन्होंने एक नई रील वीडियो शेयर की है इंस्टा पर।
*वीडियो में अपने माता-पिता के साथ दिखा ये युवा बल्लेबाज।
*इस दौरान श्रेयस अपने डॉग के साथ खेलते हुए भी आए नजर।

श्रेयस अय्यर की नई वीडियो रील पर डालते हैं एक नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shreyas Iyer (@shreyasiyer96)

कल इस बल्लेबाज को मिला एक मेडल भी

एक ओर अय्यर ने कल बल्लेबाजी में अपना दम दिखाया था, तो दूसरी ओर मैच खत्म होने के बाद उनको एक मेडल भी मिला। जहां अय्यर को ये मेडल  Best Fielder के लिए मिला था, अय्यर के नाम का ऐलान सचिन तेंदुलकर ने वीडियो के जरिए किया था। जिसके बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का माहौल देखने लायक था, वहीं टीम इंडिया अब अपने अगले मैच से लिए कोलकाता पहुंच गई है। जहां रोहित की सेना का सामना शानदार प्रदर्शन कर रही साउथ अफ्रीका टीम से होगा और ये मैच 5 तारीख को खेला जाएगा।

टीम इंडिया के ड्रेसिंग में कुछ इस तरह मचा था बवाल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?