झूलन गोस्वामी की गेंदबाजी का सामना कर रहे हैं केएल राहुल
बल्लेबाज केएल राहुल का एक वीडियो आया सामने।
अद्यतन - जुलाई 19, 2022 2:20 अपराह्न

बल्लेबाज केएल राहुल इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, जिसका कारण उनको लगी चोट और उसके बाद रिहैब करना। इस बीच केएल का एक वीडियो सामने आया है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बल्लेबाज केएल राहुल का विदेश में हुआ इलाज
दूसरी ओर बल्लेबाज केएल राहुल का इलाज विदेश में हुआ था, जहां BCCI ने उन्हें चोट के इलाज के लिए जर्मनी भेजा था और इसका इलाज करवा के वो हाल ही में भारत लौटे हैं।
बल्लेबाज केएल राहुल को अभ्यास करवा रही हैं झूलन गोस्वामी
*बल्लेबाज केएल राहुल का एक वीडियो आया सामने।
*वीडियो में नेट्स में जमकर बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं केएल।
*भारतीय महिला टीम की गेंदबाज झूलन गोस्वामी करवा रहीं हैं केएल को गेंदबाजी।
*झूलन गोस्वामी की रफ्तार भरी गेंदबाजी का सामना कर रहे हैं केएल राहुल।
बल्लेबाज केएल राहुल ने कुछ ऐसे किया झूलन गोस्वामी का सामना
https://twitter.com/Juman_gunda/status/1548932847062228992
नहीं कर पाए थे टीम इंडिया की कप्तानी
दूसरी ओर राहुल को हाल ही में टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था, लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले ही केएल राहुल चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए थे और उनकी जगह पंत ने कप्तानी की थी।
LSG के थे कप्तान
इस बार के IPL में केएल राहुल LSG टीम के कप्तान थे, जहां उनकी कप्तानी में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था और इस दौरान केएल का बल्ला भी काफी चला था।
शादी को लेकर भी आई थी कुछ रिपोर्ट्स
अगर बात करें उनकी पर्सनल लाइफ की तो, केएल राहुल की शादी को लेकर भी खबरें सामने आई आ रही है, जिसमें कहा गया था कि वो अपनी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी से तीन महीने में शादी कर लेंगे।