कोच राहुल द्रविड़ से जबरदस्ती बनवाई जा रही है इंस्टा रील्स! - क्रिकट्रैकर हिंदी

कोच राहुल द्रविड़ से जबरदस्ती बनवाई जा रही है इंस्टा रील्स!

बल्लेबाज शिखर धवन ने शेयर की है नई इंस्टाग्राम रील।

Team India (Image Credit- Instagram)
Team India (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ का अंदाज थोड़ा अलग है, पहले बतौर खिलाड़ी और अब टीम इंडिया के प्रमुख कोच के तौर पर भी द्रविड़ शांत ही नजर आते हैं। लेकिन आज हम आपको द वॉल का एक अलग रूप दिखाने वाले हैं, जो आपने कभी नहीं देखा होगा।

कोच राहुल द्रविड़ थे खिलाड़ियों की पहली पसंद

बतौर कोच जब रवि शास्त्री का कार्यकाल खत्म हुआ था, तो सभी खिलाड़ी चाहते थे कि राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के प्रमुख कोच बने। जिसके बाद BCCI उन्हें मनाने में सफल रही और वो टीम इंडिया के कोच बन गए।

अब कोच राहुल द्रविड़ बना रहे हैं इंस्टा रील्स

*बल्लेबाज शिखर धवन ने शेयर की है नई इंस्टाग्राम रील।
*इस रील में नजर आ रहे हैं टीम इंडिया के कई खिलाड़ी।
*वहीं रील में कोच राहुल द्रविड़ का भी दिखा अलग अंदाज।
*युवा खिलाड़ी की तरह एक दम जोश में नजर आए द्रविड़।

गब्बर की रील में कोच साहब छा गए गुरू

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

टीम इंडिया ने हाल ही में जीती है सीरीज

दूसरी ओर टीम इंडिया ने हाल ही में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज अपने नाम की है, वहीं 2021 की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच भी इस साल खेला गया और ये सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुई।

अब किसके खिलाफ होगी सीरीज?

वहीं अब टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ एक लंबी सीरीज खेलेगी, जहां इस दौरे पर भारतीय टीम वनडे और टी-20 सीरीज खेलती हुई आपको नजर आने वाली है। साथ ही इस दौरे के लिए टीम इंडिया वेस्टइंडीज पहुंच भी चुकी है, जिसके तस्वीर सोशल मीडिया पर आई है।

close whatsapp