कोहनी की चोट से परेशान हैं मार्क वुड; दोबारा करानी पड़ सकती है सर्जरी - क्रिकट्रैकर हिंदी

कोहनी की चोट से परेशान हैं मार्क वुड; दोबारा करानी पड़ सकती है सर्जरी

मार्क वुड का लक्ष्य टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए फिट होना है।

Mark Wood. (Photo by Adam Davy/PA Images via Getty Images)
Mark Wood. (Photo by Adam Davy/PA Images via Getty Images)

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने खुलासा किया है कि उन्हें अपनी कोहनी पर एक और ऑपरेशन कराने की जरूरत पड़ सकती है। 32-वर्षीय तेज गेंदबाज इस साल मार्च में वेस्टइंडीज दौरे के दौरान चोटिल होने के बाद से इंग्लैंड टीम से बाहर चल रहे हैं।

मार्क वुड ने वेस्टइंडीज दौरे पर अपनी कोहनी को चोटिल कर दिया  था, जिसके बाद वह आईपीएल 2022 में हिस्सा नहीं ले पाए थे। उन्हें आईपीएल 2022 नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा चुना गया था। उन्होंने 16 जुलाई को एशिंगटन के लिए क्लब क्रिकेट में भाग लिया, जो उनके लिए एक अनौपचारिक फिटनेस टेस्ट था, जहां वह फेल हो गए।

कोहनी की चोट से परेशान हैं मार्क वुड

मार्क वुड ने स्काई स्पोर्ट्स को बताया: “सच कहूं तो मैं संघर्ष कर रहा हूं। दुर्भाग्य से मुझे एक और ऑपरेशन की जरूरत है। मैंने एशिंगटन के लिए एक क्लब क्रिकेट मैच खेला, जो मूल रूप से मेरी फिटनेस की एक परीक्षा थी। ईसीबी ने मुझे उस मैच में हिस्सा लेने के लिए कहा था ताकि मेरी फिटनेस को भापा जा सके।”

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ने आगे बताया: “मैं नेट्स में दो या तीन सप्ताह से अच्छी गेंदबाजी कर रहा था, लेकिन जब मैच की बात आई, तो मेरी चोट मुझे परेशान करने लगी। मेरी कोहनी में इस समय बहुत दर्द है, और मैं अपनी कोहनी को फिर से पूरी तरह से सीधा करने के लिए संघर्ष कर रहा हूं। मुझे लगता है कुछ तो दिक्कत है, यह अजीब है, क्योंकि मेरा टखना एक वास्तविक चोट की तरह लगता है। कोहनी की चोट मुझे वास्तविक चोट की तरह नहीं लग रही है, यह केवल मुझे तंग कर रही है।”

मार्क वुड ने अंत में कहा: “मेरा लक्ष्य टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए फिट होना है। मेरे लिए अब भी इस चोट के कारण नहीं खेल पाना बेहद निराशाजनक है, क्योंकि मैंने वह सब कुछ किया, जो मैं कर सकता था, मैंने सभी विशेषज्ञों की बात सुनी और उन्होंने जो कहा वही किया। अंतिम पड़ाव को पार न कर पाना बहुत ज्यादा निराशाजनक है।”

close whatsapp