बल्लेबाज ऋषभ पंत जिम में वजन कम करने में लगे हुए हैं! - क्रिकट्रैकर हिंदी

बल्लेबाज ऋषभ पंत जिम में वजन कम करने में लगे हुए हैं!

बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शेयर की नई इंस्टा स्टोरी।

Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)
Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के बल्लेबाज ऋषभ पंत का बल्ला इन दिनों रन और नए-नए रिकॉर्ड की कहानी लिख रहा है, हर बार की तरह इस बार भी विदेशी धरती पर पंत ने जमकर रनों का पहाड़ खड़ा किया है। भले ही पंत के बल्ले से रन निकल रहे हो, लेकिन वो फिटनेस पर भी उतना ही फोकस कर रहे हैं।

बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लिश गेंदबाजों को दिन में दिखाए तारे

इंग्लैंड दौरे पर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपना जलवा कायम रखा, मैदान बदलते रहे लेकिन इस खिलाड़ी का खेल नहीं बदला। जहां पंत  ने पहले 5वें टेस्ट मैच में शतक जमाया, उसके बाद वनडे में भी उनके बल्ले से आखिरी मैच में 100 रन निकले।

वजन कम करने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं बल्लेबाज ऋषभ पंत

*बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शेयर की नई इंस्टा स्टोरी।
*पंत की इस स्टोरी में नजर आ रही है जिम की तस्वीर में।
*आज कल फिटनेस पर बहुत फोकस कर रहा है ये युवा बल्लेबाज।
*सबसे ज्यादा फोकस वजन कम करने पर है पंत का।

बल्लेबाज ऋषभ पंत की नई इंस्टा स्टोरी

Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)
Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)

शोएब अख्तर ने भी दी पंत सलाह

पाकिस्तान टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने हाल ही में पंत को लेकर बयान साझा किया है, जिसमें अख्तर ने कहा है कि पंत का वजन थोड़ा ज्यादा और इसका उन्हें ध्यान रखना होगा। इस दौरान अख्तर ने पंत को एक शानदार खिलाड़ी भी बताया।

धोनी के काफी करीबी है ये खिलाड़ी

पंत टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी को सब कुछ मानते हैं, कई बार वो धोनी के साथ नजर आ चुके हैं और हाल ही में धोनी की जन्मदिन पार्टी में सिर्फ पंत ही मौजूद थे।

close whatsapp