एमएस धोनी के घर फिर गूंजेगी किलकारी, पत्नी साक्षी ने दिए संकेत! - क्रिकट्रैकर हिंदी

एमएस धोनी के घर फिर गूंजेगी किलकारी, पत्नी साक्षी ने दिए संकेत!

चार बार की विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है।

Sakshi Dhoni (Photo Source: Instagram)
Sakshi Dhoni (Photo Source: Instagram)

एक तरफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) का 15वां सीजन चल रहा है और फैंस को हर दिन एक से बढ़कर एक रोमांचक मैच देखने को मिल रहे हैं। इस सीजन भले ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पिछले सीजन वाला कमाल नहीं दिखा पा रही है, लेकिन टीम के खिलाड़ी टूर्नामेंट में वापसी करने के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही हैं। हालांकि इस बीच सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।

दरअसल माही इस वक्त आईपीएल खेलने में व्यस्त है, यूं तो आईपीएल में सभी क्रिकेटर की पत्नियां उनके साथ रहती हैं लेकिन आईपीएल 2022 में अब तक एक बार भी धोनी की पत्नी यानी की साक्षी एक बार भी मैदान पर सीएसके को सपोर्ट करती हुई नजर आई। लेकिन इस बीच साक्षी को लेकर जो खबर आई वो थोड़ी हैरान करने वाली है।

दरअसल साक्षी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम आकउंट पर इमली की तस्वीर पोस्ट की है। उस तस्वीर को देखकर फैंस यही कयास लगा रहे हैं कि धोनी और साक्षी एक बार फिर से माता-पिता बनने वाले हैं। साक्षी के इस पोस्ट पर कई फैंस ने इस तरह के कॉमेंट किए हैं और साथ ही में उनका ये पोस्ट बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

यहां देखिए साक्षी धोनी का वो पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)

आपको बता दें कि, साक्षी धोनी अपनी बेटी के साथ रांची में रह रही हैं और इस बार वह अपने पति के साथ आईपीएल का हिस्सा नहीं है। बता दें कि साक्षी अक्सर एमएस धोनी को सपोर्ट करने के लिए मैदान पर आया करती थी। लेकिन इस बार वह अपनी बेटी के साथ रांची में ही है।

सीएसके की अबतक की आईपीएल परफॉर्मेंस

चार बार की विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन इस साल काफी निराशाजनक रहा है और उनकी टीम आईपीएल 2022 में अब तक 6 में से केवल 1 मुकाबले ही जीत पाई है और 2 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल पर 9वें नंबर पर काबिज है। सीएसके का अगला मुकाबला 21 अप्रैल को मुंबई इंडियंस से होगा, जो इस सीजन एक भी मुकाबला नहीं जीती है। बता दें कि चेन्नई ने पिछले साल ही महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चौथी आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की थी।

close whatsapp