RCB vs SRH : यहां देखें इकाना क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े और रिकॉर्ड्स । CricTracker Hindi

IPL 2025, RCB vs SRH : लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़ों और रिकॉर्ड्स पर डालिए एक नजर

आईपीएल 2025 का 65वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा

RCB vs SRH (Photo Source: Getty Images)
RCB vs SRH (Photo Source: Getty Images)

आईपीएल 2025 के 65वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलरु शुक्रवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। इस मुकाबले का दोनों टीमों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। क्योंकि दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल में अलग-अलग स्थानों पर हैं। आरसीबी पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ से बाहर हो गई है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने अब तक 17 अंक हासिल किए हैं और वह 8 जीत और 3 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर हैं। उसका नेट रन रेट +0.482 है। अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने के लिए आरसीबी को लीग चरण में बाकी दोनों मैच जीतने की जरूरत है।

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद इस समय 4 हार और 7 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है। उसका नेट रन रेट -1.005 है। हैदराबाद की टीम ने इस साल खराब प्रदर्शन किया है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों ने अपने प्रदर्शन से सभी को निराश किया है।

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आईपीएल रिकॉर्ड और आंकड़े

मैच खेले गए  20
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत 8
चेज करते हुए जीत 11
नो रिजल्ट 01
मैच टाई 00
पहली पारी का औसत स्कोर 169
हाईएस्ट टीम टोटल 235
सफलतापूर्वक हाईएस्ट चेज टोटल 205

खिलाड़ियों का आमना-सामना

अभिषेक शर्मा बनाम जोश हेजलवुड

इस सीजन आरसीबी के गेंदबाजों ने पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी की है। आगामी मैच में अभिषेक शर्मा का सामना हेजलवुड से होगा। आईपीएल में अभिषेक का हेजलवुड के खिलाफ रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 17 गेंदों पर 182.35 के स्ट्राइक रेट से 31 रन बनाए हैं और सिर्फ एक बार आउट हुए हैं।

विराट कोहली बनाम हर्षल पटेल

कोहली इस टूर्नामेंट में आरसीबी के लिए लगातार रन बना रहे हैं। वह अच्छे फॉर्म में हैं। आईपीएल में अब तक हर्षल पटेल के खिलाफ उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। कोहली ने पटेल के खिलाफ 171.42 के स्ट्राइक रेट और 36 की औसत से 42 गेंदों पर 72 रन बनाए हैं और दो बार आउट हुए हैं।

close whatsapp