वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल पाए गए कोरोना संक्रमित
अब केएल राहुल का वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में खेलना काफी मुश्किल लग रहा है।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - जुलाई 21, 2022 9:25 अपराह्न

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम को 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद टीम को 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। जिसको लेकर टीम का ऐलान पहले ही किया जा चुका है। जिसमें इंग्लैंड के दौरे से चोटिल होने की वजह से बाहर होने वाले ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल को शामिल किया गया है, लेकिन उससे पहले उन्हें अपनी फिटनेस को साबित करना था। अब खबर यह सामने आई है कि केएल राहुल का कोरोना टेस्ट किए जाने के बाद वह संक्रमित पाए गए हैं।
भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 29 जुलाई को खेलना है। जिसको लेकर टीम के रवाना होने से एक दिन पहले ही राहुल का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने से उनके खेलने पर अब संशय की स्थिति की साफतौर पर देखने को मिल सकती है। पिछले कुछ दिनों से राहुल बेंगलुरु स्थिति राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में लगातार अभ्यास कर रहे थे।
जहां पर वह अपनी फिटनेस को साबित कर रहे थे। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के समाप्त होने के बाद से राहुल लगातार क्रिकेट मैदान से दूर ही चल रहे हैं, जिसकी वजह से टीम के संतुलन पर भी असर देखा जा सकता है। अब यदि वह वेस्टइंडीज के दौरे पर नहीं जा पायेंगे तो उनको जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में अपनी फिटनेस को साबित करने का मौका मिलेगा।
Senior batter KL Rahul @klrahul has tested positive for #COVID19: @BCCI president @SGanguly99 told reporters after Apex Council Meeting.#CricketTwitter
— Kushan Sarkar (@kushansarkar) July 21, 2022
कुलदीप यादव ने पास किया फिटनेस टेस्ट
विंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में खेलने के लिए स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को भी अपनी फिटनेस को साबित करना था, जिसको लेकर यह खबर सामने आ रही है कि उन्होंने उसे पास कर लिया है और अब वह टी-20 सीरीज में खेलते हुए दिख सकते हैं। हालांकि राहुल का बाहर होना भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका जरूर माना जा सकता है।
हालांकि इससे पहले इस टी-20 सीरीज के लिए घोषित हुई भारतीय टीम में विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह को आराम दिए जाने का फैसला लिया गया था। इसके अलावा लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भी सिर्फ वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे।
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारत की टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह।