नई टी-20 लीग के लिए फ्रेंचाइजी नीलामी से मालामाल हुआ क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका - क्रिकट्रैकर हिंदी

नई टी-20 लीग के लिए फ्रेंचाइजी नीलामी से मालामाल हुआ क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका

आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों ने दक्षिण अफ्रीकी टी-20 लीग की सभी छह टीमों को खरीद लिया है।

Cricket South Africa (Image Source: Twitter)
Cricket South Africa (Image Source: Twitter)

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने हाल ही में कथित तौर पर नई टी-20 लीग के लिए फ्रेंचाइजीयों की नीलामी आयोजित की थी, जहां उन्होंने 15 करोड़ डॉलर से अधिक (11,98,55,25,000.00 INR) की धनराशि कमाई है।

आपको बता दें, सीएसए (CSA) को यह बड़ी रकम अगले 10 सालों के लिए मिली है, जबकि फ्रेंचाइजी मालिकों को सालाना शुल्क का भुगतान करना होता है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी मालिकों ने आगामी दक्षिण अफ्रीकी टी-20 लीग में भाग लेने वाली सभी छह टीमों को खरीद लिया है।

छह टीमों को दो समूहों में विभाजित किया गया था, तीन शीर्ष स्तरीय और शेष तीन अन्य ग्रुप में रखी गई थी। खबरों के अनुसार, तीन शीर्ष स्तरीय टीमों, जोहान्सबर्ग, केप टाउन और डरबन ने सीएसए (CSA) को लगभग 10 मिलियन अमरीकी डॉलर और अन्य तीन टीमों ने लगभग पांच मिलियन अमरीकी डॉलर कमा कर दिए हैं।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका नई टी-20 लीग की फ्रेंचाइजियों के अधिकार बेच हुआ मालामाल

इसके अलावा, सीएसए (CSA) मीडिया अधिकारों से सालाना लगभग एक मिलियन अमरीकी डॉलर प्राप्त कर सकते है। सभी छह फ्रेंचाइजियों के मालिक स्पॉन्सरशिप सौदों और मैच-डे टिकट बिक्री से अधिक कमाई करने की कोशिश करेंगे। इस बीच, क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व दक्षिण अफ्रीकी टी-20 लीग – ग्लोबल लीग टी-20 – की एक फ्रेंचाइजी के मालिक ने सीएसए (CSA) को नई टी-20 लीग के लाइसेंस बेचने के संबंध में कानूनी नोटिस भेजा है।

ग्लोबल लीग टी-20 के फ्रैंचाइजी मालिकों का मानना है कि पूर्व मालिकों के रूप में, उन्हें सीएसए (CSA) द्वारा किसी भी नई टी-20 लीग को लांच होने देने से रोकने का पहला अधिकार है और वे इस मामले को अदालत में लेकर जाने के लिए तैयार हैं। लेकिन सीएसए (CSA) के अनुसार, उन्होंने नई टी-20 लीग फॉर्म करने के लिए सभी नियमों का पालन किया है और वे फ्रेंचाइजियों का लाइसेंस बेचने के लिए कानूनी रूप से क्लियर हैं।

मुंबई इंडियंस (MI) के मालिक रिलायंस इंडस्ट्रीज ने दक्षिण अफ्रीका में अपने फैनबेस का विस्तार करने के लिए केप टाउन फ्रैंचाइजी खरीदी है। फ्रेंचाइजी की मालिक नीता अंबानी ने कहा कि वे मुंबई इंडियंस (MI) के मनोरंजक क्रिकेट ब्रांड को दक्षिण अफ्रीका में फैलाने के लिए उत्साहित हैं।

close whatsapp