IPL 2023 में नहीं खेलेंगे इंग्लैंड के युवा स्पिनर रेहान अहमद, अपने डेब्यू टेस्ट में एक ही पारी में झटके थे पांच विकेट - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023 में नहीं खेलेंगे इंग्लैंड के युवा स्पिनर रेहान अहमद, अपने डेब्यू टेस्ट में एक ही पारी में झटके थे पांच विकेट

रिपोर्ट्स की मानें तो रेहान अहमद इस समय टेस्ट क्रिकेट को ज्यादा महत्वता देना चाह रहे हैं और इसी वजह से उन्होंने IPL 2023 से अपना नाम वापस ले लिया है।

Rehan Ahmed (Pic Source-Twitter)
Rehan Ahmed (Pic Source-Twitter)

इंग्लैंड के युवा स्पिनर रेहान अहमद ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी में 5 विकेट झटके। वो अपने डेब्यू में एक ही पारी में 5 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने तीसरे टेस्ट में कुल 7 विकेट झटके थे जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने यह मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम किया था।

तमाम लोगों को उम्मीद थी कि रेहान अहमद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपनी छाप जरूर छोड़ेंगे लेकिन हालिया रिपोर्ट के मुताबिक यह युवा स्पिनर IPL 2023 से अपना नाम वापस ले चुके हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो रेहान अहमद इस समय टेस्ट क्रिकेट को ज्यादा महत्वता देना चाह रहे हैं और इसी वजह से उन्होंने IPL 2023 से अपना नाम वापस ले लिया है। रेहान अहमद ने यह फैसला तब लिया जब इंग्लैंड टेस्ट कोच ब्रैंडन मैकुलम ने इस युवा खिलाड़ी की जमकर तारीफ की और साथ ही उन्होंने अहमद को IPL में खेलने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

हालांकि एशेज को ध्यान में रखते हुए अहमद ने IPL के 16वें संस्करण से अपना नाम वापस ले लिया है। ब्रैंडन मैकुलम ने BBC टेस्ट मैच स्पेशल में रेहान के बारे में कहा कि, ‘यह काफी शानदार रहेगा। रेहान अगर इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में खेलते हैं तो तमाम फ्रेंचाइजी उन्हें अपने दल में शामिल करना चाहेगी। मैंने भी इस शानदार टूर्नामेंट में काफी समय बिताया है और यहां पर तमाम खिलाड़ियों को काफी कुछ सीखने को मिलता है।’

अलग कोच और अलग कप्तानों के बीच रेहान को काफी कुछ सीखने को मिलेगा: ब्रैंडन मैकुलम

ब्रैंडन मैकुलम ने आगे कहा कि, ‘ क्यों ना आप अलग कोचेस और अलग कप्तानों के नीचे खेलें और उनसे काफी चीजों का अनुभव लें। रेहान अभी काफी युवा है और उन्हें काफी कुछ सीखना है। मुझे लगता है कि हमें उन्हें काफी प्रोत्साहित करना चाहिए। ऐसा अनुभव कौन नहीं उठाना चाहेगा? जो इस 18 वर्षीय खिलाड़ी ने किया है वो कोई छोटी बात नहीं है। मुझे लगता है कि हमें उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए।’

रेहान के लिए टी-20 ब्लास्ट 2022 सत्र काफी शानदार रहा था। उन्होंने लीसेस्टरशायर के लिए 14 पारियों में 7.34 की इकोनामी से 19 विकेट झटके थे।

यहां देखें: IPL Auction Live

close whatsapp