शिवम दुबे को 13 फरवरी 2022 की तारीख हमेशा रहेगी याद - क्रिकट्रैकर हिंदी

शिवम दुबे को 13 फरवरी 2022 की तारीख हमेशा रहेगी याद

शिवम दुबे को CSK की टीम ने 4 करोड़ में खरीदा।

Shivam Dube And His Wife (Image Credit- Instagram)
Shivam Dube And His Wife (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया से खेल चुके ऑलराउंडर शिवम दुबे के लिए 13 फरवरी 2022 की तारीख हमेशा के लिए खास बन चुकी है, जहां आज के दिन दुबे जी के जीवन में डबल खुशियां आई हैं। शिवम के लिए पहली खुशी सुबह-सुबह आई, वहीं दोपहर होते ही इस खिलाड़ी के जीवन में दूसरी खुशी ने दस्तक दे दी। वहीं अब इस खिलाड़ी की हर जगह चर्चा हो रही है और आईपीएल में दुबे नई टीम की जर्सी पहनने के लिए तैयार है।

शिवम दुबे जी के लिए आज का दिन डबल खुशियां लेकर आया

शिवम दुबे काफी सालों से घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए आए थे, जहां दुबे बल्ले के धाकड़ खिलाड़ी होने के साथ-साथ अपनी राफ्तार से भी कमाल कर देते हैं। जिसे देखते हुए धोनी की टीम यानी की CSK ने इस खिलाड़ी को आईपीएल मेगा ऑक्शन में अपने नाम कर लिया, करोड़ों की रकम में बिके इस खिलाड़ी के लिए ऑक्शन के साथ-साथ एक और खास चीज आज ही के दिन हुई।

*शिवम दुबे को CSK की टीम ने 4 करोड़ में खरीदा।
*साथ ही आज सुबह ही पिता बने हैं ऑलराउंडर शिवम दुबे।
*शिवम दुबे की पत्नी अंजुम खान ने बेटे को दिया जन्म।
*शिवम दुबे ने सोशल मीडिया के जरिए दी इस खबर की जानकारी।

खिलाड़ी ने सोशल मीडिया के जरिए दी पिता बनने की जानकारी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by shivam dube (@dubeshivam)

चेन्नई टीम में हुआ दुबे जी का स्वागत

युवराज से हुई थी शिवम दुबे की तुलना

शिवम दुबे ने जब टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था, तब उनकी तुलना पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह से हुई थी। जहां दुबे के खेलने का तरीका युवी जैसा था, साथ ही कुछ शॉट्स में युवराज वाली झलक भी देखने को मिली थी। इससे पहले दुबे राजस्थान और RCB की टीम से आईपीएल खेल चुके हैं।

close whatsapp