शार्दुल ठाकुर के पास कुछ तो शक्तियां है जिससे वो महत्वपूर्ण समय में विकेट्स चटका देते हैं: आकाश चोपड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

शार्दुल ठाकुर के पास कुछ तो शक्तियां है जिससे वो महत्वपूर्ण समय में विकेट्स चटका देते हैं: आकाश चोपड़ा

काइल मेयर्स और शामरह ब्रुक्स के बीच दूसरे विकेट के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी हो रही थी लेकिन ठाकुर ने एक नहीं बल्कि दोनों का विकेट अपने नाम किया: आकाश चोपड़ा

Shardul Thakur. (Photo Source: BCCI)
Shardul Thakur. (Photo Source: BCCI)

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि टीम के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर के पास कोई अद्भुत ‘ताकत’ है जिसकी वजह से वो हमेशा मुकाबले के महत्वपूर्ण जगह पर विकेट्स चटकाते हैं।

बता दें, वेस्टइंडीज और भारत के बीच 22 जुलाई को खेले गए पहले वनडे मुकाबले में ठाकुर ने 8 ओवरों में 54 रन देकर 2 विकेट झटके। उनकी इस गेंदबाजी की वजह से भारत ने यह मुकाबला 3 रनों से अपने नाम किया। ठाकुर ने काइल मेयर्स और शामराह ब्रुक्स का विकेट अपने नाम किया। दोनों ही खिलाड़ी उस समय क्रीज़ पर टिके हुए थे और अपनी टीम को जीत की ओर ले जा रहे थे। लेकिन ठाकुर ने महत्वपूर्ण समय में उन दोनों खिलाड़ियों का विकेट झटका।

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल में भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन को लेकर एक वीडियो साझा किया है। उन्होंने कहा कि, ‘ लॉर्ड ठाकुर के पास कुछ तो शक्ति है जिससे वो सही समय पर आकर विकेट्स चटका देते हैं। काइल मेयर्स और शामराह ब्रुक्स के बीच दूसरे विकेट के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी हो रही थी लेकिन ठाकुर ने एक नहीं बल्कि दोनों का विकेट अपने नाम किया। अगर उस समय वो यह विकेट्स ना लेते तो शायद भारत यह मुकाबला काफी पहले हार जाता।

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि, शायद धवन ने ठाकुर के पूरे ओवर्स इसलिए नहीं करवाए क्योंकि वो काफी महंगे साबित हो रहे थे। उनको लगा कि अब वो विकेट्स नहीं ले पाएंगे। लेकिन ऐसा है नहीं ठाकुर ने मेजबान के दिल में वार किया था।

मोहम्मद सिराज काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं: आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि, ‘जब वेस्टइंडीज टीम बल्लेबाजी करने उतरी तब सिराज ने शुरुआत में काफी अच्छी गेंदबाजी की। सिराज मियां काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। शाई होप का बुरा समय अभी भी चल रहा है इसलिए वो इस मुकाबले में भी जल्द आउट हो गए। युजवेंद्र चहल ने भी कमाल की गेंदबाजी की।

प्रसिद्ध कृष्णा और अक्षर पटेल की गेंदबाजी प्रदर्शन को लेकर आकाश चोपड़ा ने कहा कि, ‘ प्रसिद्ध कृष्णा और अक्षर पटेल इस मुकाबले में थोड़ा परेशान होते हुए दिखे। चोट की वजह से ही शायद लेकिन अक्षर का प्रदर्शन पिछले कुछ मुकाबलों से काफी साधारण रहा है। प्रसिद्ध कृष्णा अच्छा प्रदर्शन करने को देख रहे हैं लेकिन वो विकेट्स लेने में असफल रहे हैं।

close whatsapp