कप्तान रोहित ने लगाई युजी चहल को लताड़, बोले- तू वीडियो बनाने का ही काम कर अब! - क्रिकट्रैकर हिंदी

कप्तान रोहित ने लगाई युजी चहल को लताड़, बोले- तू वीडियो बनाने का ही काम कर अब!

रायपुर के स्टेडियम में नजर आया चहल TV, ड्रेसिंग रूम का दिखाया नजारा।

Yuzvendra Chahal And Rohit Sharma (image Credit- Instagram)
Yuzvendra Chahal And Rohit Sharma (image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और युजी चहल के बीच कमाल की दोस्ती है, जो काफी बार कैमरे के आगे भी नजर आई है और फैन्स ने भी इस दोस्ती को खासा पसंद किया है। वहीं आज टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा वनडे मैच खेलने जा रही है, उससे पहले भी हिटमैन युजी चहल के साथ नजर आए हैं।

क्या अब टी20 की कप्तान नहीं रहेंगे रोहित शर्मा?

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में हार्दिक पांड्या टीम की कप्तानी करते हुए नजर आए थे, वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टी-20 सीरीज में हार्दिक ही कप्तान होंगे। ऐसे में शायद ये इशारा बदलाव की ओर है और अब रोहित शर्मा टी-20 खेलते हुए कम ही नजर आए।

तंज कसते हुए कप्तान रोहित ने युजी चहल को बोली कड़वी बात!

*रायपुर के स्टेडियम में नजर आया चहल TV, ड्रेसिंग रूम का दिखाया नजारा।
*इस दौरान युजी ने फैन्स को ड्रेसिंग रूम के हर एक कोने से कराया रूबरू।
*वीडियो के बीच में आए कप्तान रोहित शर्मा, चहल पर किया जोरदार कमेंट।
*हिटमैन आए वीडियो के बीच और युजी को बोला- अच्छा फ्यूचर है चहल तेरा।

इस वीडियो में रोहित शर्मा और चहल के बीच हुई बातचीत

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

गिल ने पहले वनडे मैच में रच दिया था इतिहास

जी हां, टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में जीत की कहानी लिखी थी, वहीं इस जीत में शुभमन गिल का बहुत बड़ा हाथ था और इस युवा खिलाड़ी ने दोहरा शतक जड़ते हुए स्पेशल लिस्ट में अपना नाम बनाया था।

गिल का दोहरे शतक के क्लब में कुछ ऐसा हुआ था स्वागत

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

close whatsapp