इस बार मैदान में गेंदबाजी करने आया जार्वो - क्रिकट्रैकर हिंदी

इस बार मैदान में गेंदबाजी करने आया जार्वो

जार्वो ने इस बार मैदान में घुसकर क्या किया?

Jarvo. (Photo Source: Twitter)
Jarvo. (Photo Source: Twitter)

भारत और इंग्लैंड के बीच इस समय चौथे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जारी है। इस बीच एक बार फिर मैदान पर जार्वो की एंट्री हो गई है। जी हां, वही जार्वो जो पिछले 2 टेस्ट मैचों में भी मैदान पर घुस गया था। कभी ये फैन फील्डिंग करने आता है, तो कभी बल्लेबाजी। लेकिन इस बार जार्वो कुछ और ही करते नजर आया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका नाम तेजी से ट्रेंड करने लगा।

जार्वो ने इस बार मैदान में घुसकर क्या किया?

इंग्लैंड में जारी इस टेस्ट सीरीज में खेल से ज्यादा चर्चा जार्वो की हो रही है। जहां ये शख्स खुद को टीम इंडिया का फैन बताता है और इसे इंग्लैंड के खिलाड़ी पसंद नहीं है, वहीं भारतीय टीम के सिराज और अश्विन जार्वो के पसंदीदा खिलाड़ी हैं। इस बीच सीरीज में तीसरी बार ऐसा हुआ है जब जार्वो ने मैदान पर बवाल मचाया है। इस हरकत के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं।

*33.2 ओवर के दौरान मैदान पर घुसा जार्वो।
*इस बार गेंदबाजी करता दिखा ये शख्स।
*वहीं अपने रनअप के दौरान जार्वो ने जॉनी बेयरस्टो को मारा धक्का।
*इसके बाद सुरक्षा में लगे लोगों ने इस शख्स को निकाला बाहर।

यहां देखें जार्वो का वीडियो

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन

डेनियल जारविस के मैदान पर घुसने के बाद सोशल मीडिया पर उनका नाम अब ट्रेंड कर रहा है, वहीं लोग अब अलग-अलग मीम सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। आपको बता दें कि डेनियल जारविस ने अपने ट्विटर बायो पर कॉमेडियन, फिल्म निर्माता और मसखरा लिख रखा है। साथ ही वो इंग्लैंड से ज्यादा अब भारत में मशहूर हो चुके हैं। उन्होंने कहा है कि वो खुद भी भारत का दौरा करना चाहते हैं और वहां प्रैंक करना चाहते हैं। 

सोशल मीडिया के रिएक्शन

close whatsapp