मेरा मुख्य लक्ष्य भारत को एशिया कप और विश्व कप को जीतने में मदद करना: विराट कोहली
कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स की ओर से ट्विटर पर जारी एक बयान में कहा कि, 'मेरा मुख्य लक्ष्य भारत को एशिया कप और विश्व कप को जीतने में मदद करना है और इसके लिए मैं टीम के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं।
अद्यतन - अगस्त 1, 2022 1:00 अपराह्न

भारतीय टीम के बेहतरीन दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली चाहते हैं कि वो एशिया कप 2022 और वर्ल्ड कप में भारत को जिताए। बता दें, विराट कोहली पिछले कुछ समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं। 2019 के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक भी शतक नहीं जड़ा है। कुछ मुकाबलों में उनको शुरुआत तो मिली लेकिन उसको बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं।
उनके इस प्रदर्शन की वजह से तमाम विशेषज्ञों और क्रिकेटरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। विराट कोहली ने हाल ही में इंग्लैंड दौरे में भारतीय टीम की ओर से आखिरी टेस्ट, 2 टी-20 और 2 वनडे मुकाबले खेले थे लेकिन किसी भी मुकाबले में वो बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे।
भारतीय टीम इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर है और विराट कोहली को इस दौरे में आराम दिया गया है। टीम इस दौरे के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के बाद एशिया कप खेलेगी और उम्मीद लगाई जा रही है कि विराट कोहली इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं।
अक्टूबर महीने में ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप होने वाला है और उसके बाद अगले साल भारत में ही वनडे वर्ल्ड कप खेला जाएगा। विराट कोहली का फॉर्म इन सभी टूर्नामेंटों में काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि सब जानते है कि विराट कोहली कितने बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उन्होंने भारतीय टीम को कई मुकाबलों में अपनी बेहतरीन पारियों से जीत दिलाई है।
मेरा मुख्य लक्ष्य भारत को एशिया कप और विश्व कप को जीतने में मदद करना है: विराट कोहली
कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स की ओर से ट्विटर पर जारी एक बयान में कहा कि, ‘मेरा मुख्य लक्ष्य भारत को एशिया कप और विश्व कप को जीतने में मदद करना है और इसके लिए मैं टीम के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं।
The 👑 giving us another reason to #BelieveInBlue!
Get your game face on & cheer for @imVkohli & #TeamIndia in their quest to win the #AsiaCup 2022 🏆!
Starts Aug 27 | Star Sports & Disney+Hotstar pic.twitter.com/Ie3119rKyw
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 23, 2022
बता दें, ICC पुरुष वनडे रैंकिंग में विराट कोहली टॉप 3 से बाहर हो चुके हैं। अब किसी भी फॉर्मेट में वो शीर्ष स्थान पर नहीं है। विराट कोहली यही चाहेंगे कि जल्द से जल्द वो अपने फॉर्म में वापस आए और ना ही सिर्फ भारत को मुकाबले जिताए बल्कि सभी फॉर्मेट में वो रैंकिंग में शीर्ष स्थान भी प्राप्त करें।