टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद छोड़ चुके हैं बल्लेबाज पृथ्वी शॉ! - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद छोड़ चुके हैं बल्लेबाज पृथ्वी शॉ!

इन दिनों छुट्टियों पर हैं टीम इंडिया के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ।

Prithvi Shaw (Photo Source: Instagram)
Prithvi Shaw (Photo Source: Instagram)

बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने टीम इंडिया में एंट्री के साथ ही सभी को अपना मुरीद बना लिया था, सभी को लग रहा था कि ये खिलाड़ी कई रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड कायम करेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, रिकॉर्ड बनाने के बजाए शॉ खुद ही टीम से बाहर हो गए।

बल्लेबाज पृथ्वी शॉ कई गलत चीजों को लेकर रहे खबरों में

घरेलू क्रिकेट में बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का बल्ला खूब चलता है, वो जमकर रनों का पहाड़ खड़ा करते हैं। लेकिन टीम इंडिया में एंट्री के साथ ही उनको लेकर कई गलत खबरें भी सामने आई, साथ ही उनपर गलत दवाईयों के इस्तेमाल को लेकर बैन भी लग चुका है।

बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का पूरा फोकस छुट्टियों पर है अभी

*इन दिनों छुट्टियों पर हैं टीम इंडिया के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ।
*इंस्टाग्राम पर स्टोरी के जरिए शॉ ने किया वीडियो शेयर।
*रणजी क्रिकेट खेलकर ब्रेक पर चले गए हैं बल्लेबाज पृथ्वी शॉ।
*साथ ही वीडियो में अलग रूप नजर आ रहा है शॉ का।

बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की इंस्टा स्टोरी

Prithvi Shaw (Photo Source: Instagram)
Prithvi Shaw (Photo Source: Instagram)

अभी तक कैसा रहा है इस खिलाड़ी का टीम इंडिया में सफर?

स्कूल स्तर से कई रिकॉर्ड बनाने वाले इस बल्लेबाज ने काफी कम उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर लिया था, अगर बात करें शॉ कि तो उन्होंंने टीम इंडिया से अभी तक कुल 5 टेस्ट मैच और 6 वनडे मैच खेले हैं।

कब दिखे थे आखिरी बार टीम इंडिया से खेलते हुए?

शॉ ने टीम इंडिया के लिए टेस्ट प्रारूप में साल 2018 में डेब्यू किया था, वहीं उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2020 में खेला था। वनडे की बात करें तो 2020 में वनडे किक्रेट में डेब्यू करने वाले इस बल्लेबाज ने 2021 में आखिरी वनडे मैच खेला था।

close whatsapp