Virat Kohli बनाम Babar Azam डिबेट पर पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज नावेद-उल-हसन का बयान सुन भड़क उठेंगे भारतीय फैंस; आप भी देखिए वायरल वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

Virat Kohli बनाम Babar Azam डिबेट पर पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज नावेद-उल-हसन का बयान सुन भड़क उठेंगे भारतीय फैंस; आप भी देखिए वायरल वीडियो

विराट कोहली को आउट करना नावेद-उल-हसन के लिए बेहद आसान है!

Babar Azam, Naved-ul-Haq and Virat Kohli. (Image Source: Getty Images)
Babar Azam, Naved-ul-Hasan and Virat Kohli. (Image Source: Getty Images)

भारतीय क्रिकेटर्स इन दिनों पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज नावेद-उल-हसन के निशाने पर हैं, जो वर्तमान और पूर्व खिलाड़ियों पर लगातार टिप्पणियां कर सुर्खियों में बने हुए हैं।

वीरेंद्र सहवाग को स्लेज करने के खुलासे के बाद नावेद-उल-हसन ने बाबर आजम और Virat Kohli के बीच तुलना को लेकर ऐसा बयान दिया है कि भारतीय फैंस भड़क उठेंगे, और यह डिबेट जंग में तब्दील हो जाएगी।

Babar Azam, Virat Kohli से बहुत अच्छा खेलता है: नावेद-उल-हसन

दरअसल, जब पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज से पूछा गया कि Babar Azam और विराट कोहली के बीच में बेहतर बल्लेबाज कौन हैं, तो नावेद-उल-हसन ने कहा, “हम सभी बाबर और कोहली का मुकाबला करते हैं, और मैं हमेशा कहता हूं कि हमारा कप्तान भारत के बल्लेबाज से तकनीकी रूप से बहुत बेहतर है। बाबर कोहली से बहुत अच्छा खेलता है। बाबर की तकनीक बहुत अच्छी है, इसलिए वो बहुत कम फेल होता है।

यहां पढ़िए: मिस्बाह-उल-हक ने किया बड़ा खुलासा, बताया PCB की ओर से मुख्य कोच के लिए नहीं आया कोई ऑफर

आपने देखा होगा कि विराट कोहली को अर्धशतक लगाने में ही एक से डेढ़ साल लग गया था, क्योंकि वो बॉटम हैंडेड हैं। इस तरह के प्लेयर जब फेल होना शुरू होते हैं, तो फिर उन्हें फॉर्म में आने में काफी लंबा समय लग जाता है। हम सभी ने देखा भी कोहली को फॉर्म में आने में कितना समय लग गया था! बाबर के पास भले ही उतने शॉट्स नहीं है, जितने कोहली के पास है, लेकिन वो अपनी सिमा में रहकर खेलता है, उसके पास तकनीक बहुत बढ़िया है।

मैं Babar Azam का फैन हूं: नावेद-उल-हसन

विराट के पास शॉट्स इतने सारे इसलिए है क्योंकि भारत की पिचें बहुत अच्छी हैं, और आईपीएल में वे एक से बढ़कर एक गेंदबाजों के खिलाफ खेलते हैं। फैंस भी जबरदस्त है, उनके पास एक प्लेयर के लिए जो चाहिए वो सब कुछ है। मैं बाबर आजम का फैन हूं, क्योंकि वह टेक्निकली बहुत अच्छा खेलता है। मेरे लिए विराट कोहली को आउट करना बहुत आसान होगा, और मैं उसे स्लिप कॉर्डन में आउट करने के लिए आउटस्विंगर फेंकता।”

close whatsapp