विराट मना करते रहे, लेकिन कैमरे में कैद हो गया वामिका का चेहरा
एयरपोर्ट पर मौजूद बस में अनुष्का की गोदी में थी बेटी वामिका।
अद्यतन - दिसम्बर 17, 2021 12:46 अपराह्न

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका कोहली को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं, लेकिन हर बार इन तस्वीरों में ये कपल वामिका चेहरा नहीं दिखाता है। साथ ही टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली पत्रकारों से ये अपील कर चुके हैं कि वो बेटी वामिका की तस्वीर ना ले, लेकिन इस बार तो विराट और अनुष्का की बेटी का चेहरा सभी के सामने आ चुका है और ये तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विराट-अनुष्का की प्लानिंग फेल, वामिका का चेहरा आया दुनिया के सामने
सोशल मीडिया पर खाली समय में विराट अपने बेटी वामिका के साथ की कई तस्वीरों को साझा कर चुके हैं, जिसमें उनके साथ पत्नी अनुष्का भी रहती है। वहीं हर विराट अपनी बेटी के चेहरे को छुपा लेते है, जिसके कारण फैन्स को निराशा ही हाथ लगती है। लेकिन इस बार जब टीम इंडिया अफ्रीका दौरे के लिए रवाना हो रही थी, उस दौरान पत्रकारों ने वामिका के चेहरे की फोटो निकाल ही ली।
*एयरपोर्ट पर मौजूद बस में अनुष्का की गोदी में थी बेटी वामिका।
*उस दौरान सभी को दिख गया वामिका चेहरा और कैमरे में हो गया कैद।
*विराट से काफी ज्यादा मिलता है वामिका का चेहरा।
*बस से उतरते समय विराट ने पत्रकारों को बेटी की तस्वीर लेनी के लिए किया था मना।
ये रही कुछ तस्वीरें
ऐसी दिखती है वामिका: विराट ने की पूरी कोशिश, फिर भी वायरल हो ही गई बेटी वामिका की पहली तस्वीर#Vamika #ViratKohli #AnushkaSharma #KingKohli #Virat @DBhaskarHindi https://t.co/effIPIvrxY
— Dainik Bhaskar Hindi (@DBhaskarHindi) December 17, 2021
Vamika Photo:అచ్చం విరాట్ కోహ్లీలానే వామికా.. మీడియాకు చిక్కిన చిన్నారి రూపం! నెట్టింట వైరల్! #vamika #viratkohli #anushkasharma #indiatourofsouthafrica #indiavsaustralia https://t.co/S7bqIgK7Ze
— MyKhel Telugu (@myKhelTelugu) December 17, 2021
https://twitter.com/18_flick/status/1471482522240368644?s=20
सोशल मीडिया पर आए अलग-अलग रिएक्शन
दूसरी ओर विराट-अनुष्का की बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और इसे लेकर अब लोग जमकर ट्वीट भी कर रहे हैं। भले ही एक-एक कर के विराट के हाथ से हर फॉर्मेट की कप्तानी निकलती जा रही है, लेकिन फिर भी फैन्स विराट के साथ खड़े हैं और उनकी बेटी की तस्वीर को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। कुछ फैन्स वामिका को हद से ज्यादा क्यूट बता रहे हैं, तो कुछ फैन्स इस तस्वीर को तेजी से रीट्वीट करने में लगे हुए हैं।