सिर्फ कोहली ही बता सकते हैं उन्होंने क्यों कप्तानी छोड़ी- सौरव गांगुली ने दिया हैरान करने वाला बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

सिर्फ कोहली ही बता सकते हैं उन्होंने क्यों कप्तानी छोड़ी- सौरव गांगुली ने दिया हैरान करने वाला बयान

सौरव गांगुली ने कहा कि, BCCI विराट कोहली की टेस्ट कप्तानी छोड़ने को लेकर तैयार नहीं थी।

Sourav Ganguly And Virat Kohli (Photo Source: Twitter)
Sourav Ganguly And Virat Kohli (Photo Source: Twitter)

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद टीम इंडिया के प्रदर्शन और प्लानिंग पर सवाल खड़े हो रहे हैं। साथ ही रोहित शर्मा को कप्तानी पद से हटाने को लेकर भी चर्चा काफी तेज हैं। वहीं इस बीच सौरव गांगुली ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है।

दरअसल आज तक को दिए इंटरव्यू में सौरव गांगुली ने विराट कोहली की कप्तानी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। बता दे जब से विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ी थी तबसे ऐसा चर्चा था कि उनके और सौरव गांगुली के बीच कुछ ठीक नहीं है। साथ ही यह भी चर्चा था कि विराट कोहली को कप्तानी पद से हटाया गया था या उन्होंने खुद ही कप्तानी छोड़ दी थी।

विराट कोहली की कप्तानी को लेकर अभी बात करने का कोई फायदा नहीं है- सौरव गांगुली 

वहीं सौरव गांगुली ने आजतक पर बातचीत करते हुए कहा कि, BCCI को विराट कोहली की टेस्ट कप्तानी छोड़ने को लेकर तैयार नहीं थी। साउथ अफ्रीका टूर से आने के बाद किसी को भी इसकी उम्मीद नहीं थी। इसलिए सिर्फ विराट कोहली ही बता सकते हैं कि उन्होंने कप्तानी क्यों छोड़ दी थी।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, इसे लेकर अभी बात करने का कोई फायदा नहीं है कि विराट ने कप्तानी क्यों छोड़ी। सेलेक्टर्स को किसी को तो कप्तान चुनना था। उस समय कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा ही बेस्ट विकल्प थे।

दरअसल साल 2021 में जब भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला हारा तब विराट कोहली की कप्तानी को लेकर कई सवाल खड़े हुए थे। अब एक बार फिर WTC Final हारने के बाद रोहित शर्मा की भी कप्तानी पर सवाल उठने लगे है। उन्हें कप्तानी पद से हटाने की मांग हो रही है। हालांकि वहीं कुछ खिलाड़ियों ने रोहित शर्मा का समर्थन भी किया है, जिसमें सौरव गांगुली का भी नाम शामिल है।

close whatsapp