WI vs IND: 'मारना वहीं था जहां फील्डर था....'- 76वें शतक से चूके विराट कोहली, फैंस ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

WI vs IND: ‘मारना वहीं था जहां फील्डर था….’- 76वें शतक से चूके विराट कोहली, फैंस ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 76 रनों की पारी खेली।

Virat Kohli (Photo Source: Twitter)
Virat Kohli (Photo Source: Twitter)

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की स्थिति काफी ज्यादा मजबूत नजर आ रही है। टीम ने तीसरे दिन 421 रनों पर पहली पारी घोषित कर दी है। रोहित शर्मा ने (103 रन) और यशस्वी जायसवाल ने (171 रन) की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में एक अच्छी पारी खेलते हुए नजर आ रहे थे। विराट कोहली ने दूसरे दिन के अंत तक 36 रन बना लिए थे।

फैंस को उम्मीद थी कि विराट कोहली तीसरे दिन शानदार खेल दिखाते हुए विदेशी धरती पर टेस्ट शतक का सूखा खत्म करते हुए नजर आएंगे। लेकिन विराट कोहली (76 रन) पर विकेट गंवा बैठे। जिसके बाद एक बार फिर भारतीय फैंस का दिल टूट गया है। फैंस सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं।

रहकीम कॉर्नवाल के शिकार बने विराट कोहली

विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पारी की काफी ज्यादा धीमी शुरूआत की थी। विराट कोहली ने पूरे 81 गेंद बाद चौका जड़ा था। जिसे वह मैदान में सेलिब्रेट करते हुए नजर आए थे। तीसरे दिन भी विराट कोहली सूझ-बूझ भरी पारी की ओर आगे बढ़ रहे थे।

लेकिन विराट कोहली पारी के 146वें ओवर में रहकीम कॉर्नवाल के हाथों विकेट गंवा बैठे। विराट कोहली ने 182 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 76 रनों की पारी खेली। आपको बता दें वेस्टइंडीज की टीम ने मैदान में कैचड्रॉप कर कई दफा विराट कोहली को जीवनदान भी दिया था।

यह भी पढ़े- WI vs IND: डेब्यू टेस्ट मैच में ताबड़तोड़ पारी खेल यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने मात्र तीसरे भारतीय बल्लेबाज

2018 में विराट कोहली ने जड़ा था विदेशी धरती पर टेस्ट शतक

विराट कोहली ने अपना आखिरी विदेशी टेस्ट शतक 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में जड़ा था। तब से उन्होंने एक भी टेस्ट शतक नहीं लगाया था। लेकिन इसी साल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में 186 रनों की पारी खेल विराट कोहली ने टेस्ट शतक का सूखा खत्म किया था। लेकिन विदेशी धरती में टेस्ट शतक का सूखा अब भी किंग कोहली के लिए जारी है।

यहां देखें विराट कोहली के प्रदर्शन के बाद फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/BreatheRaina/status/1679897296560082947?s=20

https://twitter.com/salmankashif07/status/1679905371094401024?s=20

 

close whatsapp