दूसरा वनडे मैच जीतने के बाद चहल के रंग में रंगे आवेश और अक्षर - क्रिकट्रैकर हिंदी

दूसरा वनडे मैच जीतने के बाद चहल के रंग में रंगे आवेश और अक्षर

दूसरे वनडे मैच में भारत को मिली दो विकेट से जीत।

Avesh Khan, Yuzvendra Chahal and Axar Patel (Photo Source: Twitter)
Avesh Khan, Yuzvendra Chahal and Axar Patel (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में मिली जीत के बाद अक्षर पटेल और आवेश खान ने युजवेंद्र चहल के फेमस मीम वाला पोज दिया। चहल का ये पोज 2019 वर्ल्ड कप के दौरान काफी फेमस हुआ था और इस पर कई सारे मीम बने थे। इसके बाद जब चहल ने आईपीएल 2022 में हैट्रिक ली थी, तब भी उन्होंने इसी पोज में अपना जश्न मनाया था।

अक्षर पटेल वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत की जीत के हीरो रहे। ऑलराउंडर ने 35 गेंदों में नाबाद 64 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और पांच छक्के शामिल थे। भारत ने 312 रनों का पीछा करते हुए दो विकेट मैच अपने नाम कर लिया। 28 वर्षीय अक्षर ने मैच के अंतिम ओवर में भारत को एक रोमांचक जीत दिलाई।

इस बीच सोमवार (25 जुलाई) को, बीसीसीआई ने भारतीय टीम की जीत के बाद एक तस्वीर शेयर की, जिसमें अक्षर पटेल और आवेश खान, चहल के साथ मिलकर 2019 वर्ल्ड कप वाला पोज देते हुए नजर आए। बीसीसीआई ने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि, “युजवेंद्र चहल दूसरों से भी चहल जैसी चीज करवा रहे हैं।”

यहां देखिए चहल को लेकर BCCI का वो पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

मैच में तीनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बात करें तो अक्षर पटेल को छोड़कर चहल और आवेश खान कुछ खास कमाल नहीं कर सके। इस मैच में अपना डेब्यू कर रहे, आवेश खान का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। उन्होंने इस मैच में 6 ओवर में 54 रन लुटाये। वहीं चहल ने 9 ओवर में 69 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया।

अक्षर पटेल के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने गेंदबाजी में 9 ओवर में 40 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया और साथ ही में एक ओवर मेडन भी फेंका। वहीं बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने अंत के ओवर्स में शानदार बल्लेबाजी की और छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। अपनी नाबाद 64 रनों की पारी में उन्होंने तीन चौके और पांच छक्के लगाए।

close whatsapp