तहलिया मैकग्रा ने महिला टी-20 खिलाड़ी रैंकिंग में पहला स्थान किया ग्रहण - क्रिकट्रैकर हिंदी

तहलिया मैकग्रा ने महिला टी-20 खिलाड़ी रैंकिंग में पहला स्थान किया ग्रहण

तहलिया मैकग्रा ने भारत के खिलाफ खेली जा रही पांच मुकाबलों की टी-20 सीरीज में अभी तक शुरुआती दो मुकाबलों में कमाल का प्रदर्शन किया है।

Tahlia McGrath
Tahlia McGrath. (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज तहलिया मैकग्रा ने भारत के खिलाफ खेली जा रही पांच मुकाबलों की टी-20 सीरीज में अभी तक शुरुआती दो मुकाबलों में कमाल का प्रदर्शन किया है। इसी के चलते उन्होंने ICC महिला टी-20 खिलाड़ी रैंकिंग में पहला स्थान ग्रहण किया।

बता दें, तहलिया मैकग्रा ने पहले टी-20 मैच में 29 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन की नाबाद बहुमूल्य पारी खेली थी। दूसरे टी-20 में उन्होंने 51 गेंदों में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 71* रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी टीम की ही साथी मेग लैनिंग और बेथ मूनी को पछाड़कर यह स्थान ग्रहण किया।

वहीं भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने लंबी उछाल लगाई और तीसरा स्थान हासिल किया। मूनी ने 3 अगस्त 2022 को पहला स्थान अपने नाम किया था। उन्होंने मेग लैनिंग को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की थी।

बता दें, तहलिया मैकग्रा ने सिर्फ 16 मुकाबलों के बाद ही पहली रैंक हासिल की। इससे पहले सबसे कम मुकाबले खेलने के बाद पहला स्थान ग्रहण करने वाली वेस्टइंडीज की स्टार खिलाड़ी स्टेफनी टेलर थी। उन्होंने यह उपलब्धि 2010 में मात्र 15 मुकाबलों के बाद ही हासिल कर ली थी। हालिया समय में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 18 मुकाबलों के बाद यह कीर्तिमान अपने नाम किया था।

स्मृति मंधाना की मैच जिताऊ पारी ने उन्हें नंबर 3 पर पहुंचाया

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच सीरीज के तीसरे मैच और वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच सीरीज के पहले मैच के बाद यह नवीनतम अपडेट सबके सामने आई। न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन, भारत की शेफाली वर्मा और ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हिली के एक-एक स्थान में इजाफा हुआ। वो अब क्रमश: चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर आ चुकी है।

डेनियल वाट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 34 गेंदों में 59* रन की पारी खेल 13वां पायदान हासिल किया। वहीं अमेलिया केर 19वें पायदान पर आ चुकी हैं। दीप्ति शर्मा 33 और रिचा घोष 44वें स्थान पर पहुंच चुकी है। स्मृति मंधाना ने दूसरे टी-20 में 49 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से 79 रन बनाए थे। इसी के चलते अब उनके 741 अंक हो गए हैं और उन्होंने तीसरा पायदान ग्रहण किया है।

टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग:

Pos Player Team Rating
1 Tahlia McGrath AUS 827
2 Beth Mooney  AUS 773
3 Smriti Mandhana  IND 741
4 Sophie Devine  NZ 714
5 Meg Lanning  AUS 711
6 Shafali Verma  IND 651
7 Suzie Bates  NZ 648
8 Alyssa Healy  AUS 640
9 Jemimah Rodriques  IND 624
10 Ashleigh Gardner  AUS 614

टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग:

Pos Player Team Rating
1 Sophie Ecclestone ENG 769
2 Sarah Glenn  ENG 735
3 Deepti Sharma  IND 732
4 Renuka Singh  IND 712
5 Shabnim Ismail  SA 707
6 Katherine Brunt  ENG 703
7 Hayley Matthews  WI 700
8 Megan Schutt  AUS 674
9 Jess Jonassen  AUS 672
10 Nonkululeko Mlaba  SA 669

 

टी-20 ऑलराउंडर रैंकिंग:

Pos Player Team Rating
1 Sophie Devine NZ 379
2 Deepti Sharma  IND 373
3 Hayley Matthews  WI 371
4 Amelia Kerr  NZ 357
5 Ashleigh Gardner  AUS 345
6 Natalie Sciver  ENG 333
7 Nida Dar  PAK 308
8 Kathryn Bryce  SCO 287
9 Salma Khatun  BAN 259
10 Tahlia McGrath  AUS 257

close whatsapp