युवा खिलाड़ियों के भविष्य के साथ खेल रहे हैं पूर्व कप्तान कोहली! - क्रिकट्रैकर हिंदी

युवा खिलाड़ियों के भविष्य के साथ खेल रहे हैं पूर्व कप्तान कोहली!

किसी भी प्रारूप में नहीं चल रहा पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला।

Indian batter Virat Kohli. (Photo by LINDSEY PARNABY/AFP via Getty Images)
Indian batter Virat Kohli. (Photo by LINDSEY PARNABY/AFP via Getty Images)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए उनके करियर का सबसे मुश्किल दौर चल रहा है, कभी गेंदबाजों को दिन में तारे दिखाने वाला खिलाड़ी आज खुद गर्दिश में हैं। लेकिन फिर भी वो अपनी जगह पर डटे हुए हैं, जिसके कई युवा खिलाड़ियों का नुकसान हो रहा है।

शतक के लिए तरस गए हैं पूर्व कप्तान कोहली

इन दिनों पूर्व कप्तान कोहली साल 2019 को काफी याद करते होंगे, ये साल था जब उनके बल्ले से टीम इंडिया और RCB के लिए आखिरी शतक आया था। बस उसके बाद विराट के बल्ले से रन नाम की चीज खत्म हो गई और वो उसकी तलाश में ल गए, जो आज तक पूरी नहीं हुई है।

अब युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए पूर्व कप्तान कोहली को!

*किसी भी प्रारूप में नहीं चल रहा पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला।
*ऐसे में अब विराट को युवा खिलाड़ियों को देना चाहिए टीम इंडिया में मौका।
*विराट एक प्रारूप को छोड़ते हैं, तो कई युवा खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका।
*हाल ही में दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार और राहुल त्रिपाठी जैसे बल्लेबाजों ने किया है अच्छा।

खाली समय में अपने पुराने दिनों को याद कर रहे हैं विराट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

कई दिग्गज खड़े कर चुके हैं सवाल

वर्ल्ड कप जीतने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव और पूर्व खिलाड़ी वेंकटेश प्रसाद सहित कई खिलाड़ी विराट कोहली को लेकर सवाल खड़े कर चुके हैं, साथ ही इन दिग्गजों ने विराट को ड्रॉप करने की सलाह भी दी थी।

विराट के कोच क्या बोले?

दूसरी ओर विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने भी सलाह दी थी, उन्होंने कहा था कि विराट को पुरानी एकेडमी आ कर अभ्यास करना चाहिए।

close whatsapp