कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) 2022 में क्रिकेट मैचों का जानिए कब और कहां पर सीधा प्रसारण देख पायेंगे - क्रिकट्रैकर हिंदी

कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) 2022 में क्रिकेट मैचों का जानिए कब और कहां पर सीधा प्रसारण देख पायेंगे

कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार महिला टी-20 क्रिकेट का आयोजन किया जा रहा।

Australian Women's Cricket Team
Australian Women’s Cricket Team. (Photo Source: Twitter)

कॉमवेल्थ गेम्स (CWG) 2022 की शुरुआत 28 जुलाई से इंग्लैंड के बर्मिंघम में होगी, जिसमें 8 अगस्त तक मुकाबले खेले जायेंगे। जिसमें यह 22वां कॉमनवेल्थ गेम्स होगा जिसका आयोजन किया जा रहा है। जिसमें इस बार के मेगा इवेंट में एक जो खास चीज देखने को मिलेगी वह यह कि 24 साल के बाद एक बार फिर से क्रिकेट को भी शामिल किया गया है।

साल 1998 के कॉमनवेल्थ गेम्स जिनका आयोजन मलेशिया में हुआ था उसमें लिस्ट-ए क्रिकेट मैचों का आयोजन उस समय किया गया था। जिसके बाद अब 2022 के CWG गेम्स में महिला क्रिकेट मैचों का आयोजन किया जा रहा है, जो टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। जिसमें भारत, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों सहित कुल 8 टीम खेलते हुए दिखाई देंगी।

जहां मेजबान इंग्लैंड की महिला क्रिकेट सीधे क्वालिफाई कर गई थी, वहीं इसके अलावा भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान को ICC महिला टी-20 रैंकिंग के आधार पर क्वालिफाई करा दिया गया। इसके अलावा बाकी 2 टीमों के लिए 1 अप्रैल 2021 की तारीख रखी गई थी, जिसमें श्रीलंका और बारबाडोस की टीम अपने जगह बनाने में सफल रही।

यदि क्रिकेट इवेंट को लेकर बात की जाए तो 10 दिनों के अंदर कुल 16 मुकाबले खेले जायेंगे। जिसमें 8 टीमों को 4-4 के 2 ग्रुप में बांट दिया गया है। इसमें ग्रुप पर टॉप-2 पर रहने वाली टीम नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालिफाई करेंगी। बता दें कि भारत और पाकिस्तान की महिला टीम एक ही ग्रुप में हैं और दोनों टीमों के बीच 31 जुलाई को मुकाबला खेला जाएगा।

भारत में कब और कहां पर देख सकते हैं कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के मुकाबले?

भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का सीधा प्रसारण सोनी टेन 1, सोनी टेन 2, सोनी टेन 3, सोनी सिक्स और सोनी टेन 4 चैनल पर किया जाएगा। इसके अलावा इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर भी किया जाएगा।

वहीं 1 अगस्त के दिन कोई भी मुकाबला नहीं खेला जाएगा, जबकि 6 अगस्त को सेमी-फाइनल मुकाबले खेले जायेंगे वहीं 7 अगस्त को स्वर्ण पदक के लिए मैच होगा। भारतीय महिला टीम अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 29 जुलाई को खेलेगी।

यहां पर देखिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए सभी टीमें:

ऑस्ट्रेलिया

मेग लेनिंग (कप्तान), रेचल हेंस (उप-कप्तान), डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, एश्ले गार्डनर, ग्रेसी हैरिस, एलिसा हीली, जेस जोनासेन, अलाना किंग, ताहिला मैक्ग्राथ, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन स्कट, एनाबेल सदरलैंड, एमेंडा जेड वेलिंग्टन।

पाकिस्तान

बिस्माह मारूफ (कप्तान), मुनीबा अली (विकेटकीपर), अनम अमीन, आईमीन अनवेर, डायना बेग, निदा दार, गुल फिरोजा (विकेटकीपर), तुबा हसन, काइनात इम्तियाज, सादिया इकबाल, इरम जावेद, आयेशा नसीम, अलिया रियाज फातिमा सना, ओमािमा सोहेल।

न्यूजीलैंड

सोफी डेवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, एडन कारसन, इजी गाजे, क्लाउडिया ग्रीन, मैडी ग्रीन, ब्रूके हालिडे, हेली जेंसेन, फ्रान जोनास, अमिलिया केर्र, रोसमारी माइर, जेस मैकफादेयन, जॉर्जिया पिलीमेर, हेनाह रोवी, लिया थहू।

भारत

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, एस मेघना, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड़, पूजा वस्त्राकरस मेघना सिंह, रेनुका सिंह, जेमिमा रोड्रिगेज, राधा यादव, हरलीन देओल, स्नेह राणा।

इंग्लैंड

हीथर नाइट (कप्तान), माइआ बाउचेर, केथरीन ब्रंट, एलिस कापसे, केट क्रॉस, फ्रेया डेविस, सोफी डंकली, सोफी एक्लेस्टोन, साराह ग्लेन, एमी जोनेस, फ्रेया केंप, नताली स्कीवर, ब्रेयोने स्मिथ, इस्सी वांग, डानी व्याट।

बारबाडोस

हेली मैथ्यूज (कप्तान), आलिह एलेनी, शानिका ब्रूस, शाई कैरिंगटन, शौंटे कैरिंगटन, शामिलिया कॉनेल, डेंड्रा डॉटिन, केली इलीयट, त्रिशान होल्डर, केसिया नाइट, क्यासोना नाइट, अलीसा स्केनटलबुरी, शाकेरा सेलमन, टिफनी थोर्पे, आलिया विलियम्स।

साउथ अफ्रीका

सुन लुस (कप्तान), एनेके बोश, त्रिशा चेट्टी, लारा गुडॉल, सीनालो जाफता, मरिजाने केप्प, आयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास, नादिने दी क्लेर्क, नॉनकुलउलेको मलाबा, मीग्नो डु प्रीज, तुमी सीखुने, शाबनीम इस्माइल, क्लोए ट्रेयोन, लौरा वॉल्वडॉर्ट

श्रीलंका

चमारी अटापट्टू, हसिनी परेरा, हरशिथा समराविक्रमा, विश्मी गुणारत्ने, मालसा शेनाई, नीलाक्षी डी सिल्वा, काविशा दिलहारी, अमा कंचना, अचिनी कुलसूर्या, इनोका राणावीरा, उदीक्षा प्रबोधनी, सुगंदीका कुमारी, रश्मी डी सिल्वा, ओसादी राणासिंघे, अनुष्का संजीवनी।

close whatsapp