सीमित ओवरों की सीरीज में लगातार हार से निराश हुए इंग्लैंड के नए कप्तान जोस बटलर
जोस बटलर ने तीसरे और अंतिम T20I मैच में जीत के महत्व पर बात की।
अद्यतन - Jul 29, 2022 6:52 pm

दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 41 रनों की हार के बाद 29 जुलाई को दूसरे मैच में शानदार वापसी करते हुए 58 रनों की जीत हासिल की और तीन मैच की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज 1-1 से बराबर की। इस टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का अंतिम मुकाबला 31 जुलाई को खेला जाना है।
मैच के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने स्वीकार किया कि उनकी टीम को सीमित ओवरों की सीरीज में हार का सामना करने की आदत नहीं है, लेकिन इस समय वे घरेलू समर सीजन में अब तक एक भी सीरीज नहीं जीत पाए हैं। उन्होंने तीसरे और अंतिम T20I मैच में जीत के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
सीमित ओवरों के क्रिकेट में लगातार हार से निराश हुए इंग्लैंड के नए कप्तान जोस बटलर
आपको बता दें, इंग्लैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में भारत के खिलाफ वनडे और T20I दोनों सीरीज गंवानी पड़ी थी और दक्षिण अफ्रीका से तीन मैचों की वनडे सीरीज साझा करनी पड़ी थी। इस T20I सीरीज के बाद इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।
जोस बटलर ने बीटी स्पोर्ट के हवाले से कहा: “हम जो भी सीरीज खेलते हैं, उसे जीतना चाहते हैं, लेकिन हमने इस समर सीजन में अभी तक एक भी सीरीज नहीं जीती है। यह एक ऐसी चीज है जिसके हम आदी नहीं हैं, लेकिन यह हमारे लिए नई शुरुआत है, क्योंकि टीम के पास नया कप्तान और नया कोच है।
मुझे लगता है कि हमें सकारात्मक परिणाम दिखने शुरू हो गए हैं। हम जीत की लय में जल्दी लौटना जरूरी है, और अगर हम अंतिम मैच जीतकर T20I सीरीज जीत जाते हैं, तो यह हमारे लक्ष्य के लिए अच्छा होगा। लेकिन हां, मैं यह जरूर कहूंगा कि हम ‘हारने से नहीं डरते, और ना ही हम सुरक्षित खेलना पसंद करते है।’ टी-20 क्रिकेट क्रूर है, और खिलाड़ियों से जोखिम और बहादुर होने की मांग करता है, जो कि हम है और जल्द जीत की लय में लौटेंगे।”