बल्लेबाजी में फेल Suryakumar Yadav हैं टेंशन फ्री, आराम से कर रहे हैं CHILL - क्रिकट्रैकर हिंदी

बल्लेबाजी में फेल Suryakumar Yadav हैं टेंशन फ्री, आराम से कर रहे हैं CHILL

वेस्टइंडीज और भारत के बीच दूसरा टी-20 मैच 6 अगस्त को गुयाना में खेला जाएगा

Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter)
Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter)

WI vs IND, 2nd T20: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Teeam) इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं टेस्ट और वनडे सीरीज को अपने नाम करने के बाद अब Westindies और India के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है।

तो वहीं इस सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को रोमांचक तरीके से 4 रनों से हराया था। और अब इस सीरीज का दूसरा टी-20 मैच 6 अगस्त, रविवार को प्रोवीडेंस स्टेडियम, गुयाना में खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले भारतीय टीम के विस्फोटक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) काफी चिल करते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ गुयाना में होने वाले दूसरे टी-20 मैच से पहले सूर्यकुमार यादव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी डाली है, जिसमें वह जाॅर्जटाउन के मैरीयोट होटल के पूल में नहाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही बता दें कि सूर्या ने इस स्टोरी में लिखा रिचार्जिंग

ये भी पढ़ें- WI vs IND: दूसरे टी-20 में Ishan Kishan की जगह इस खिलाड़ी को खेलते हुए देखना चाहते हैं Wasim Jaffer

Suryakumar Yadav का पहले टी-20 मैच में नहीं चला था बल्ला

दूसरी ओर आपको वेस्टइंडीज के खिलाफ इस टी-20 सीरीज के पहले मैच में सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें तो वह इस मुकाबले में सिर्फ 21 गेंदों में सिर्फ 21 रन ही बना पाए थे। साथ ही इस मैच में टीम इंडिया को 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

तो वहीं दूसरे टी-20 मैच में Team India मैनेजमेंट के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट फैंस भी सूर्यकुमार यादव के बल्ले से रन निकलते हुए देखना चाहेंगे। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि दूसरे टी-20 मैच में सूर्यकुमार यादव किस प्रकार का प्रदर्शन करते हैं?

close whatsapp