OMG! तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने अपना ये क्या हाल कर डाला?
जोफ्रा आर्चर ने इंस्टाग्राम पर लगाई है एक वीडियो स्टोरी।
अद्यतन - Aug 4, 2022 9:53 am

इंग्लैंड टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के नाम का खौफ बल्लेबाजों में हमेशा रहेगा, भले ही इस रफ्तार के सौदागर ने पिछले डेढ़ साल से क्रिकेट का ना खेला हो। लेकिन उसके बावजूद आज भी सभी के मन में आर्चर की गेंदों का डर है, इस बीच उनकी इंस्टा स्टोरी काफी वायरल हो रही है।
तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर कब से गायब हैं?
अपनी गेंदों से पूरे मैच को पलटने का दम रखने वाले जोफ्रा आर्चर चोट से परेशान हैं, अलग-अलग चोट ने इस खिलाड़ी को क्रिकेट के खेल से दूर कर रखा है और फैन्स जोफ्रा को काफी याद करते हैं।
तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने कब खेला था आखिरी मैच?
जोफ्रा आर्चर के आखिरी मैच की बात करें तो वो उन्होंने भारत के खिलाफ ही खेला था, अपना आखिरी टेस्ट और टी-20 उन्होंने साल 2021 की शुरूआत में टीम इंडियाा के खिलाफ खेला था। दूसरी ओर आर्चर का आखिरी वनडे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था, जो सितंबर 2020 में खेला था उन्होंने।
तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का ऐसा हाल कब हुआ?
*जोफ्रा आर्चर ने इंस्टाग्राम पर लगाई है एक वीडियो स्टोरी।
*स्टोरी में ये तेज गेंदबाज नहाता हुआ नजर आ रहा है।
*इस दौरान उनके डॉग भी नजर आ रहे हैं साथ में।
*काफी समय बाद इस खिलाड़ी ने लगाई है खुद की स्टोरी।
तेज गेंदबाज की इंस्टा स्टोरी से ली गई तस्वीरें

मुंबई टीम ने खरीदा था इस तेज गेंदबाज को
सालों से IPL में जोफ्रा राजस्थान टीम का हिस्सा थे, लेकिन इस बार उन्हें मुंबई टीम ने खरीदा था और उन पर पानी की तरह पैसा बहा दिया था। साथ ही मुंबई टीम को ये बात भी पता था कि, वो इस साल लीग नहीं खेलने वाले और इस खिलाड़ी पर अगले साल के लिए पैसा लगाया गया है।