LSG vs CSK: हमने छोटे मौंको को नहीं भुनाया, इसलिए हम हारे- केएल राहुल  - क्रिकट्रैकर हिंदी

LSG vs CSK: हमने छोटे मौंको को नहीं भुनाया, इसलिए हम हारे- केएल राहुल 

चेन्नई ने लखनऊ को 12 रनों से हराया था

KL Rahul (Image Credit- Twitter)
KL Rahul (Image Credit- Twitter)

लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2023 का छठा मैच कल 3 अप्रैल को चेन्नई के चेपाॅक स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में चेन्नई ने लखनऊ को 12 रनों से हरा दिया है।

गौरतलब है कि चेन्नई से मिले 217 रनों के जबाव में लखनऊ की शुरूआत शानदार रही, पर वो इस पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए 205 रन ही बना पाई और मैच को 12 रन से गंवा दिया।

दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने बड़ी वजह बताई है कि आखिर वह चेन्नई के खिलाफ मैच को क्यूं हारे। राहुल का मानना है कि उनकी टीम ने छोटे मौंको को नहीं भुनाया, इस वजह से उन्हें हार मिली।

केएल राहुल ने दिया बड़ा बयान

राहुल ने चेन्नई के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद पोस्ट मैच काॅन्फ्रेंस में कहा- हमने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन हम मैच के दौरान छोटे मौंको को नहीं भुना पाए। कायल मेयर्स शानदार फाॅर्म में आया, वह जिस तरीके से वेस्टइंडीज के लिए रन बना कर आया था, उसने उस लय को यहां भी बरकरार रखा। देखकर अच्छा लगा कि उसने मिले मौके को भुनाया।

केएल राहुल ने आगे कहा- रवि विश्नोई ऐसा खिलाड़ी है जिसके साथ मैं थोड़ा बहुत खेला हूं, वह विकेट लेता है और चीजें अच्छी चल रही थी। देखकर अच्छा लगा कि अलग-अलग खिलाड़ी मैच में योगदान दे रहे हैं। हम टाॅस के निर्णय को नहीं बदल सकते, और हमने छोटे मौंको को गंवाया। हमे एक अच्छा स्टार्ट मिला, पर हम उसे जारी नहीं रख सके।

दूसरी तरफ आपको इस मैच के बारे में बताएं तो चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ (57) और डेवाॅन काॅन्वे (47) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 217 रन बनाए, तो वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम सिर्फ 205 रन ही बना पाई और मैच को 12 रन से गंवा दिया।

close whatsapp