ड्वेन ब्रावो ने किया CSK के गेंदबाजों की जमकर तारीफ, कहा- उन्होंने 15-20 ओवर में..... - क्रिकट्रैकर हिंदी

ड्वेन ब्रावो ने किया CSK के गेंदबाजों की जमकर तारीफ, कहा- उन्होंने 15-20 ओवर में…..

ड्वेन ब्रावो का मानना है कि आईपीएल 2023 में गेंदबाजों ने अब तक डेथ ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया है। 

Dwayne Bravo (Photo Source: Twitter)
Dwayne Bravo (Photo Source: Twitter)

चेन्नई सुपर किंग्स के बॉलिंग कोच ड्वेन ब्रावो अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन से काफी खुश नजर आएं। उनका कहना है कि उनकी गेंदबाजी के कारण चेन्नई की टीम सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 134 रन पर रोकने में कामयाब रही।

दरअसल शुक्रवार को खेले गए सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले में CSK का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। चेन्नई की शानदार गेंदबाजी के आगे हैदराबाद के बल्लेबाज परेशान नजर आएं और बड़ा स्कोर खड़ा करने में भी असफल रहे। वहीं CSK की ओर से सबसे अच्छी गेंदबाजी रविंद्र जडेजा ने की।

बता दें रविंद्र जडेजा ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इस मैच में जड्डू ने SRH के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। वहीं CSK के गेंदबाजी को देख इस टीम के बॉलिंग कोच ड्वेन ब्रावो का मानना है कि आईपीएल 2023 में गेंदबाजों ने अब तक डेथ ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया है।

मैं पहले भी कह चुका हूं कि यह मेरे लिए कुछ नया है- ड्वेन ब्रावो

ड्वेन ब्रावो ने कहा कि, मैं इसका आनंद ले रहा हूं। जैसे कि मैं पहले भी कह चुका हूं कि यह मेरे लिए कुछ नया है। लेकिन यह कुछ ऐसा है जो मैं खेल के दौरान करता था, सलाह देता था और युवा खिलाड़ियों को जानकारी देता था। फर्क बस इतना सा है कि अब मैं मैदान पर नहीं हूं। इसलिए टीम की बैठक में हम यह सुनिश्चित करते हैं।

वहीं चेन्नई के खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने ड्वेन ब्रावो से सवाल किया कि, क्या खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो की सलाह को सुनते हैं तो उन्होंने कहा कि, वे ऐसा बिल्कुल करते हैं, खासकर बैकएंड में गेंदबाजी शानदार रही है। दरअसल यहीं पर मैंने और एरिक सिमंस ने इस पर ज्यादा ध्यान दिया क्योंकि यह महत्वपूर्ण हैं। बता दें ड्वेन ब्रावो पहले चेन्नई के लिए गेंदबाजी करते थे लेकिन संन्यास लेने के बाद वह चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

close whatsapp