CWG 2022 के सेमीफाइनल में रिकॉर्ड तोड़ पारी खेल स्मृति मंधाना ने ट्विटर पर लूटी महफिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

CWG 2022 के सेमीफाइनल में रिकॉर्ड तोड़ पारी खेल स्मृति मंधाना ने ट्विटर पर लूटी महफिल

भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के फाइनल में जगह पक्की कर ली है।

Smriti Mandhana (Image Source: Twitter)
Smriti Mandhana (Image Source: Twitter)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 6 अगस्त को इंग्लैंड के खिलाफ कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के सेमीफाइनल में रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने एजबेस्टन में छक्कों और चौकों को बारिश करते हुए टीम इंडिया को 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 164 रनों का स्कोर खड़ा करने में मदद की।

स्मृति मंधाना ने 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 32 गेंदों में 61 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। आपको बता दें, भारतीय सलामी बल्लेबाज ने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था, और इस तरह वह महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।

स्मृति मंधाना ने CWG 2022 के सेमीफाइनल में खेली रिकॉर्ड तोड़ पारी

इसके अलावा, स्मृति मंधाना टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पावरप्ले में अर्धशतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर भी बनीं। वह रोहित शर्मा के बाद दूसरी भारतीय बल्लेबाज बनी, जिसने पारी की शुरुआत करते हुए 2000 या उससे अधिक T20I रन बनाए हैं। यह कॉमनवेल्थ गेम्स का अब तक का सबसे तेज अर्धशतक भी है।

भारतीय उप-कप्तान की इस यादगार पारी का अंत इंग्लैंड की गेंदबाज नेट साइवर ने किया। शॉर्ट फाइन लेग पर एक स्कूप शॉट खेलने की कोशिश में मंधना अपना विकेट गवां बैठी। मंधना के अलावा, जेमिमा रोड्रिग्स ने भी 44 रनों का योगदान दिया।  इस बीच, भारत ने यह रोमांचक मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ चार रनों से जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के फाइनल में जगह पक्की कर ली है।

इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन नेट साइवर (41) ने बनाए, वहीं डैनी व्याट ने 35 रन बनाए। भारत के लिए स्नेह राणा ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दो विकेट लिए, वहीं दीप्ति शर्मा को एक सफलता मिली। इस मैच में जहां स्मृति मंधाना ने बल्ले के साथ कमाल किया, वहीं स्नेह राणा ने अंतिम ओवर में 14 रनों का बचाव करते हुए भारतीय महिला टीम को CWG 2022 में स्वर्ण पदक के एक कदम और करीब लेकर जाने में अहम भूमिका निभाई।

यहां देखिए कैसे फैंस ने स्मृति मंधाना की तूफानी बालेबाजी पर प्रतिक्रिया दी –

https://twitter.com/iamaktX27/status/1555867375945543680

https://twitter.com/iDev_R/status/1555867996219854853

 

close whatsapp