WI v IND: छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा ने बनाया एक नया रिकॉर्ड, शाहिद अफरीदी को छोड़ा पीछे - क्रिकट्रैकर हिंदी

WI v IND: छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा ने बनाया एक नया रिकॉर्ड, शाहिद अफरीदी को छोड़ा पीछे

भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16000 रन बनाने वाले सातवें खिलाड़ी बन गए रोहित शर्मा।

Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)
Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)

6 अगस्त को खेले गए चौथे टी-20 मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 59 रनों से मात दी। यह मुकाबला फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क में खेला गया था। इस मुकाबले में भले ही भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हो लेकिन उन्होंने दो और उपलब्धियां अपने नाम हासिल कर ली।

रोहित शर्मा अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। यही नहीं उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 16000 रन भी पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले वह सातवें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इस मुकाबले में भी रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत की।

उन्होंने कुल 16 गेंदों में 33 रन की आक्रामक पारी खेली जिसमें 3 छक्के और 2 चौके शामिल थे। इन तीन छक्कों की मदद से उन्होंने शाहिद अफरीदी को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इंटरनेशल क्रिकेट में अभी तक कुल 477 छक्के जड़े हैं। वहीं पहले स्थान पर वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 553 छक्के जड़े हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी:

खिलाड़ी पारी छक्के
क्रिस गेल 551 553
रोहित शर्मा 427 477
शाहिद अफरीदी 508 476
ब्रैंडन मैकुलम 474 398
मार्टिन गुप्टिल 393 379
महेंद्र सिंह धोनी 526 359
सनथ जयसूर्या 651 352
इयोन मोर्गन 361 346
एबी डी विलियर्स 484 328
जोस बटलर 316 275

रोहित शर्मा ने एक और रिकॉर्ड किया अपने नाम

सिर्फ यही नहीं, रोहित शर्मा 7वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16000 रन पूरे किए हैं। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर शीर्ष पर हैं जिन्होंने 34357 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ है जिन्होंने 24064 रन बनाए हैं।

भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी:

खिलाड़ी पारी रन
सचिन तेंदुलकर 782 34357
राहुल द्रविड़ 599 24064
विराट कोहली 517 23726
सौरव गांगुली 485 18433
महेंद्र सिंह धोनी 523 17092
वीरेंद्र सहवाग 431 16892
रोहित शर्मा 427 16000
मोहम्मद अजहरुद्दीन 455 15593
सुनील गावस्कर 316 13214
 युवराज सिंह 388 11686

मुकाबले की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 191 रन बनाए। टीम की ओर से ऋषभ पंत ने 44 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में वेस्टइंडीज टीम 132 रन पर ही ढेर हो गई। मेजबान की ओर से कप्तान निकोलस पूरन ने 24 रन बनाए। भारत ने इस मुकाबले को जीतकर पांच मुकाबलों की टी-20 सीरीज में 3-1 की बढ़त बना ली है और यह सीरीज अपने नाम कर ली है।

close whatsapp