किसी भी दिन हो सकती है Rishabh Pant की टीम इंडिया में वापसी, खुद ने दी बड़ी खबर - क्रिकट्रैकर हिंदी

किसी भी दिन हो सकती है Rishabh Pant की टीम इंडिया में वापसी, खुद ने दी बड़ी खबर

Rishabh Pant ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है एक नया वीडियो।

Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)
Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)

Rishabh Pant को क्रिकेट से दूर हुए जल्द ही 1 साल हो जाएंगे, ऐसे में हर कोई इस खिलाड़ी की वापसी का इंतजार कर रहा है। साथ ही खुद पंत भी वापसी के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करने में लगे हुए हैं, जिससे जुड़े पोस्ट वो सोशल मीडिया पर आए दिन डालते ही रहते हैं और इस बार उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है।

दिल्ली टीम भी खड़ी है Rishabh Pant के साथ

कुछ समय पहले IPL की दिल्ली टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट सौरव गांगुली ने एक बयान दिया था, दादा ने कहा था कि Rishabh Pant जनवरी से नेट्स में अपनी ट्रेनिंग शुरू कर सकते हैं। साथ ही दादा ने ये भी साफ कर दिया था कि पंत ही दिल्ली टीम के कप्तान होंगे IPL 2024 में, इससे पहले IPL 2023 में डेविड वॉर्नर दिल्ली टीम के कप्तान बनाए गए थे पंत की जगह। लेकिन वॉर्नर की कप्तानी में टीम कुछ प्रदर्शन नहीं कर पाई थी और फ्लॉप रही थी। ऐसे में इस बार टीम ने कई देसी और विदेशी खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है और एक नई टीम आपको देखने को मिलेगी।

पूरे जोश के साथ मेहनत कर रहे हैं Rishabh Pant

*Rishabh Pant ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है एक नया वीडियो।
*वीडियो में पंत NCA में आ रहे हैं नजर, किसी और ने किया वीडियो शॉट।
*वहीं इस वीडिया में पंत अपनी फिटनेस पर कर रहे हैं जमकर काम।
*जल्द से जल्द खुद को फिट करने में लगा है अब ये खिलाड़ी।

Rishabh Pant के इंस्टा स्टोरी वीडियो से ली गई तस्वीर

Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)
Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)

पटेल के साथ मंदिर पहुंचे थे कुछ दिनों पहले पंत

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

दिल्ली कैपिटल्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन

डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, यश धुल, प्रवीण दुबे, एनरिक नॉर्खिया, कुलदीप यादव, खलील अहमद, ईशांत शर्म, मुकेश कुमार, विकी ओस्तवाल।

इन खिलाड़ियों का छोड़ा साथ

राइली रूसो, चेतन साकरिया, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, फिल साल्ट, मुस्तफिजुर रहमान, कमलेश नागरकोटी, रिपल पटेल, सरफराज खान,
आवेश खान, प्रियम गर्ग।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?