द्रविड़, कोहली या रोहित; कुलदीप यादव की शानदार वापसी का श्रेय किसे मिलना चाहिए? कोच ने किया बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

द्रविड़, कोहली या रोहित; कुलदीप यादव की शानदार वापसी का श्रेय किसे मिलना चाहिए? कोच ने किया बड़ा खुलासा

कुलदीप यादव कभी हार न मानने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं।

Virat Kohli, Rohit Sharma, Kuldeep Yadav and Rahul Dravid (Image Source: BCCI)
Virat Kohli, Rohit Sharma, Kuldeep Yadav and Rahul Dravid (Image Source: BCCI)

भारत के बाएं-हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने कई चोटों से गुजरने और आईपीएल 2021 में पूरा समय बेंच पर बिताने के बाद घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी की। उत्तरप्रदेश के स्पिनर ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन कर भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी की।

हालांकि, ये सब उतना आसान नहीं था, कुलदीप ने इसके लिए बहुत मेहनत की और टीम की मदद से अपने भाग्य को पलटने में कामयाब रहे। इस बीच, कुलदीप यादव के कोच कपिल पांडे ने चाइनामैन स्पिनर को बुरे दौर से वापसी करने में मदद करने के लिए टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा और सीनियर क्रिकेटर विराट कोहली की तारीफ की।

कुलदीप यादव को उसके प्रयासों और कड़ी मेहनत का फल मिला: कपिल पांडे

आपको बता दें, 28-वर्षीय कलाई के स्पिनर को साल 2021 में सितंबर में घुटने की सर्जरी करानी पड़ी थी। घुटने की चोट के बाद, कुलदीप यादव को कलाई में हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ, जिसके कारण वह काफी क्रिकेट से चूक गए। हालांकि, उन्होंने इस दौरान राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में अपनी लय पर काम किया, जहां उन्हें राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा और विराट कोहली का भरपूर सपोर्ट मिला और वह मैदान में वापसी कर पाए।

कपिल पांडे ने स्पोर्ट्सकीडा के हवाले से कहा: ‘जब कुलदीप यादव चोटिल थे और NCA में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे थे, तो राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा ने उसे बहुत सपोर्ट किया था। यहां तक कि विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों से भी कुलदीप को बहुत सपोर्ट मिला और इसी सपोर्ट और हौसला अफजाई ने स्पिनर की वापसी में बहुत बड़ी भूमिका निभाई हैं। कुलदीप ने वापसी के लिए बहुत मेहनत की है। मैंने और कुलदीप ने एक-साथ मिलकर उसकी गति पर काफी काम किया है।

उसने अपने प्रयासों में कोई भी कमी नहीं आने दी, चाहे फिर वह खेल रहा हो या नहीं। कुलदीप को उसके प्रयासों और कड़ी मेहनत का फल मिला, दिल्ली कैपिटल्स ने उसे आईपीएल 2022 के लिए चुना और उन्होंने 21 विकेट लेकर सभी को प्रभावित किया। कुलदीप ने कभी हार नहीं मानी और चोट के बाद वापसी का तरीका भी ढूंढ लिया। हमने इस तरह से तैयारी की कि वह भारत के लिए खेल के तीनों प्रारूपों में खेलने के लिए तैयार रहे।’

close whatsapp